चित्तौड़गढ़ - अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सुशासन सप्ताह को लेकर वीसी के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ली
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित * चित्तौड़गढ़ - आखिर नारकोटिक्स ने बदली व्यवस्थाएं, अपराधी का नाम और फोटो किया जारी, सहयोगियों पर भी कसेंगे नकेल...?

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG), भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य में 19 से 25 दिसंबर 2025 तक “प्रशासन गाँवों की ओर” अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सहभागिता से संचालित इस अभियान का उद्देश्य सुशासन की अवधारणा को सुदृढ़ करना, लोक शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करना तथा नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जिले में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के फॉलो-अप कैम्प पंचायत समिति, तहसील एवं भू-अभिलेख निरीक्षक मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने अवगत कराया कि अभियान की तैयारी चरण के अंतर्गत 11 से 18 दिसंबर 2025 के दौरान अभियान पोर्टल पर जिले की मैपिंग, सुशासन से जुड़े नवाचारों की पहचान, लोक शिकायत निस्तारण तथा सेवा प्रदायगी के लिए लक्ष्य निर्धारण का कार्य किया गया है। अभियान अवधि में विशेष शिविरों के माध्यम से प्राप्त लोक शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा तथा CPGRAMS एवं राज्य स्तरीय पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। 

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित “विकास रथों” की प्रगति की भी जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का अधिकतम प्रचार-प्रसार एवं लाभ पात्र व्यक्तियों तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 23 दिसंबर 2025 को जिले में सुशासन नवाचारों पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा किए गए नवाचारों, अनुभवों एवं श्रेष्ठ प्रथाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि 19 दिसंबर 2025 से अभियान पोर्टल पर प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से अपलोड की जाए।

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक, उपखंड अधिकारी बिनु देवल, यूआईटी से श्री अंशुल आमेरिया सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

What's your reaction?