views
सीधा सवाल। डूंगला। मोबाइल वैन के माध्यम से उपखंड के विभिन्न गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ द्वारा उपलब्ध कराई गई मोबाईल वैन को श्रीमती हेमलता भारती अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति (वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट), डूंगला द्वारा वाहन को हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया गया । इस अवसर पर अध्यक्ष बार एसोसिशन सहित अधिवक्तागण, पक्षकार व न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
ताल्लुका विधिक सेवा समिति डंूगला के सचिव किशन लाल कुम्हार ने बताया कि उक्त वाहन के माध्यम से ताल्लुका क्षेत्र के न्यायालय परिसर डुंगला, एलवामाताजी, पीलाखेड़ा, सेमलिया पीराना, नंगाखेड़ा, टीलाखेड़ा, देवली शनिमहाराज से डंूगला बस स्टेण्ड होते हुए विभिन्न गांवो एवं विद्यालयों के साथ नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी अधिकारों, मध्यस्थता, पोस एक्ट, और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी बालविवाह बालश्रम, मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए जन- जागरूकता, रालसा द्वारा चलाये जा रहे अभियान न्याय आपके द्वार लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान 2025, लोक अदालतों की जानकारी एवं बच्चों की शिक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी, वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्रचार, एवं नालसा के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 का इत्यादि का प्रचार ताल्लुका सचिव किशनलाल एवं पीएलवी संजया रेगर, कृष्णा जोशी, प्रमिला सुथार व रेखा लौहार द्वारा किया गया।