777
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देशों के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को सुबह 11:30 बजे जिला कलेक्टर चौराहे पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना को कमजोर करने के उद्देश्य से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस द्वारा शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।