चित्तौड़गढ़ - बाल विवाह मुक्त समाज निर्माण में विद्यार्थियों की अहम भूमिका – डॉ. शैलेन्द्र पंड्या
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित * चित्तौड़गढ़ - आखिर नारकोटिक्स ने बदली व्यवस्थाएं, अपराधी का नाम और फोटो किया जारी, सहयोगियों पर भी कसेंगे नकेल...?

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़।
भारत को वर्ष 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के केंद्र सरकार के संकल्प तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में चल रहे 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को बस्सी स्थित भगवती सेवा एवं शिक्षण संस्थान परिसर में वृहद स्तरीय युवा एवं विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बाल अधिकारिया विभाग, चित्तौड़गढ़ एवं गायत्री सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. शैलेन्द्र पंड्या, बाल अधिकार विशेषज्ञ एवं अध्यक्ष गायत्री सेवा संस्थान उदयपुर ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह के कलंक को समाज से सामूहिक प्रयासों से ही मिटाया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाल विवाह कराना ही नहीं, बल्कि किसी भी प्रकार से सहयोग करना भी कानूनन अपराध है। जिला प्रशासन इस दिशा में सक्रियता से कार्य कर रहा है और देश का शीर्ष नेतृत्व बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत 2030 से पहले ही इस सामाजिक बुराई से मुक्त होगा।
डॉ. पंड्या ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों एवं युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया और कहा कि जागरूक युवा शक्ति ही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के  ओम प्रकाश तोषनीवाल ने  बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान  जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु
 100 दिवसीय अभियान को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। प्रथम चरण में स्कूलों, कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थानों में जागरूकता, द्वितीय चरण में मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे, बैंक्वेट हॉल एवं विवाह सेवाएं देने वाले पेशेवरों पर फोकस, तथा तृतीय चरण में ग्राम पंचायतों, नगरपालिका वार्डों एवं समुदाय स्तर पर भागीदारी को सुदृढ़ किया जाएगा।

भगवती सेवा एवं शिक्षण संस्थान के रामगोपाल ओझा ने सरकार की इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में भगवती शर्मा, निखिल ओझा, दीपक आमेटा, शहनाज बानो, दिनेश शर्मा, विमला प्रजापत, संगीता सुखवाल, कमलेश, विनोद व्यास, बाल गृह स्टाफ विजेंद्र सिंह, नंदलाल आचार्य, पंकज पाराशर, विनोद कुमार, प्रकाश प्रजापत, चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक नवीन काकड़दा ,काउंसलर करण जीनवाल, सुपरवाइजर राहुल सिंह, गायत्री सेवा संस्थान से अमित राव, अब्दुल वाहिद, गोविंद सिंह सहित स्थानीय शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's your reaction?