630
views
views
सीधा सवाल। कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह की दरगाह शरीफ पर रज्ज़ब माह की चाँद रात के मौके पर आशिके दीवाना व जायरीने दीवाना का उमड़ा जन सैलाब।दरगाह आफिस सैक्रेट्री शफी मोहम्मद छीपा के अनुसार रविवार को चन्द्र दर्शन के मौके पर सुबह से ही जायरीने दीवाना की आवक शुरू हो गई। दर्शन हेतु बुलन्द दरवाजा तक लम्बी लम्बी कतारे लगी। मेला ग्राउण्ड मे 300 से उपर अस्थाई दुकाने लगी। मिलाद ख्वा हज़रात ने महफिले मिलाद पढ़ी व कव्वाल हज़रात ने बारी बारी से अपने कलाम पेश कर दाद बटोरी। बुलन्द दरवाजा के बाहर पार्किंग स्थल वाहनो से सटा रहा। सांयकाल चिराग बत्ती के समय मुल्क मे अमनो सुकून की दुआ की गई तो आमीन आमीन की सदाओं से पुरा दरगाह परिसर गूंज उठा।इस माह मे अजमेर स्थित दरगाह हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती र.अ. के उर्स होने से दरगाह कपासन पर भी जायरीन की आवक जावक बनी रहेगी।