चित्तौड़गढ़ - राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव : असम के लोक कलाकारों ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

गुरुवार को होंगी पुरातन सांस्कृतिक कलाओं की प्रस्तुतियां

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़।  राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार देर रात्रि आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में असम राज्य से आए लोक कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। असम सरकार के सांस्कृतिक निदेशालय के तत्वावधान में ग्रुप लीडर जीना कुमारी के नेतृत्व में आए कलाकार दल ने असम की समृद्ध लोक संस्कृति की अनुपम झलक प्रस्तुत की।
कलाकारों ने असम की प्राचीन, जीवंत और विविधतापूर्ण लोक परंपराओं को मंच पर सजीव करते हुए बिहू नृत्य की उल्लासपूर्ण लय, बोडो नृत्य की सामूहिक ऊर्जा, हाजोंग नृत्य की सांस्कृतिक गरिमा तथा तीवा नृत्य की पारंपरिक भाव-भंगिमाओं के माध्यम से असम की जनजाति एवं लोक जीवनशैली को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
इन नृत्यों के माध्यम से कृषि, प्रकृति, ऋतु परिवर्तन, सामाजिक समरसता और लोक आस्था के भावों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। पारंपरिक परिधानों, लोक वाद्य यंत्रों और सजीव ताल-लय के साथ प्रस्तुत इन नृत्य-नाटिकाओं ने दर्शकों को असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया। इस दल में ग्रुप लीडर जीना कुमारी सहित कुल 10 कलाकार शामिल थे, जिनमें भाबाज्योति दास, रिया तुमुंग, रानी रामचियारी, अन्वेषा कश्यप, राजनंदिनी बोरकाकोटी, अक्षय बरमन, प्रांजल कचारी, धनज्योति सहारिया एवं राजिब राभा शामिल रहे। प्रस्तुति के उपरांत कलाकारों का एडीएम प्रशासन प्रभा गौतम, एसडीएम बीनू देवल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दशोरा, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी दल के संजय कोदली, अनुराधा आर्य, रेखा शर्मा सहित अन्य अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।

“दिल हुम हुम करे” पर झूमे दर्शक

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ग्रुप लीडर जीना कुमारी द्वारा फिल्म रूदाली में डिंपल कपाड़िया पर फिल्माए गए लोकप्रिय गीत “दिल हुम हुम करे” की विशेष प्रस्तुति दी गई। दर्शकों की मांग पर प्रस्तुत किए गए इस गीत में असमिया और हिंदी के सुंदर समन्वय ने सभी को भावविभोर कर दिया और दर्शक झूम उठे।

गुरुवार को होंगी पारंपरिक प्रस्तुतियां
स्वदेशी महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत पुरातन एवं विलुप्त होती सांस्कृतिक कलाओं की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सायं 7 बजे, शहीद मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सांस्कृतिक मंच पर आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में लोक संस्कृति को विशेष रूप से केंद्र में रखा जाएगा।

What's your reaction?