views
सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। छोटीसादड़ी थाना पुलिस में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपए कीमत का एक क्विंटल 33 किलो अवैध डोडा-चूरा पकड़ा है। वही, मौके से तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए। तस्करी में प्रयुक्त अल्टो का भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। एसपी बी. आदित्य ने बताया कि
छोटीसादड़ी पुलिस टीम गोमाना–स्वरूपगंज रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही अल्टो कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक कार को चौहानखेड़ा की ओर कच्चे रास्ते पर भगाकर ले गया। पुलिस ने पीछा किया तो चालक रास्ते में कार छोड़कर फरार हो गया। आसपास तलाश के बावजूद वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने बताया कि संदेह के आधार पर कार की तलाशी ली गई। इसमें सफेद प्लास्टिक के 8 कट्टे मिले। जांच में 2 कट्टों में पिसा हुआ और 6 कट्टों में अधकुचला डोडाचूरा भरा पाया गया। तौल करने पर कुल वजन 1 क्विंटल 33 किलो निकला। पुलिस ने डोडाचूरा और वाहन को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। फरार तस्कर की तलाश जारी है।