630
views
views
सीधा सवाल। बस्सी। बस्सी की तमन्ना को पीएचडी की उपाधि मिली। यह उपाधि बस्सी की प्रथम महिला है। जिसने यह उपाधि प्राप्त की। तम्मना के भाई दीपक सोनी ने बताया कि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े द्वारा तमन्ना पत्नी आशीष व्यास को "जनजातीय विद्यार्थियों के काव्य अधिगम की पारंपरिक विधियो में शैली विज्ञान अनुप्रयोग का अध्ययन"विषय पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। शोध का उद्देश्य छात्रों को कवि की अनुभूति और मर्म तक पहुंचने एवं काव्य भाषा को ग्रहण करने की क्षमता का विकास करना है। उन्होंने यह शोध कार्य डॉ. फरजाना इरफान प्राचार्य जीएसटीटी कॉलेज विद्या भवन उदयपुर के मार्गदर्शन में संपन्न किया। तमन्ना ने यह उपाधि पाकर बस्सी का नाम रोशन किया।