चित्तौड़गढ़ - शिक्षा मंत्री ने किया 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही!

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ प्रवास पर आए राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (अंडर-14) के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वीरों की यह ऐतिहासिक धरती चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता की मेजबानी कर रही है, जो जिले के लिए गौरव की बात है। दिलावर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न होने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से देशभर से आने वाले खिलाड़ी चित्तौड़गढ़ से सकारात्मक संदेश लेकर लौटेंगे।
पोस्टर विमोचन अवसर पर सांसद चन्द्रप्रकाश जोशी, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) राजेन्द्र कुमार शर्मा, जिला बाल संरक्षण ईकाई के सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल, हर्षवर्धन सिंह रूद, सागर सोनी, अनिल शिशोदिया, आयोजन समिति के बंसीलाल पंचोली, सुनील कुमार सेठिया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि चित्तौड़गढ़ जिले को पहली बार राष्ट्रीय स्तर की विद्यालयी खेल प्रतियोगिता की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता (अंडर-14 छात्र-छात्राएं) का आयोजन 5 से 10 जनवरी तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पारोली (रोलाहेड़ा) के तत्वावधान में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों एवं 7 विभिन्न बोर्डों की कुल 86 विद्यालयी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में लगभग 1800 खिलाड़ी एवं अधिकारी सहभागिता करेंगे। यह आयोजन न केवल उभरती खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा, बल्कि चित्तौड़गढ़ जिले के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय भी जोड़ेगा।

सफल आयोजन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

69वीं राष्ट्रीय विद्यालय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (अंडर-14) के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा की अध्यक्षता में विभिन्न समितियों के प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान दशोरा ने प्रतियोगिता से संबंधित विभिन्न प्रभारों के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्वों के अनुसार कार्यों को अंतिम रूप देते हुए अब तक की प्रगति से 30 दिसंबर तक अवगत कराएं।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने खिलाड़ियों की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन की सफलता के लिए सभी प्रभारियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है, ताकि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाए और आयोजन प्रभावी रूप से संपन्न हो सके। बैठक में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सतीश दशोरा सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं विभिन्न प्रभारों के प्रभारी उपस्थित रहे।

What's your reaction?