चित्तौड़गढ़ - सरकार और ग्राहक दोनों को लग रहा चुना, बिना कन्वर्जन कट रही कालोनियां
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

लॉटरी का झांसा देकर चल रहा ठगी का खेल

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़।राजस्व रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने से लेकर कॉलोनाइजरों पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर कठोर कार्य प्रणाली अपनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। लेकिन इन सबके बीच चित्तौड़गढ़ जिले में अलग-अलग स्थान पर बिना भूमि रूपांतरण के मूलभूत सुविधाओं के बिना अवैध कॉलोनाइजर्स का खेल चल रहा है। कृषि भूमि को बिना यूआईटी और सक्षम नगर निकाय के स्वीकृत दस्तावेजों के कॉलोनी बता कर लॉटरी के माध्यम से बचा जा रहा है। करोड़ों रुपए का चुना सरकार और ग्राहक दोनों को लगाया जा रहा है। इससे लगने लगा है कि सरकार की मंशा को पलीता लगाने का खेल चलाया जा रहा है। जिसे अधिकारियों की मौन स्वीकृति मिली हुई है या दूसरे शब्दों में कहें तो उनकी भी जेब गर्म कर मोटी कमाई का खेल खेला जा रहा है।

हिस्सेदारी के जरिए चल रहा खेल

राजस्व नियमों में लूप होल के चलते अवैध कॉलोनाइजर अपनी मोटी कमाई के लिए सरकार और ग्राहक दोनों को चूना लगाने का खेल खेल रहे हैं। एक कृषि भूमि को लेकर बिना भू रूपांतरण के केवल हिस्सेदारी की रजिस्ट्री करवा कर उसे कॉलोनी बात कर बेचने का खेल खेला जा रहा है। पूरे जिले में ऐसे अवैध कॉलोनाइजर सक्रिय है जिन्हें प्रशासनिक और राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। कम दामों में कॉलोनी की बात कर कृषि भूमि का पंजीकरण करवाते हुए इस प्रकार के भूखंड बेचे जा रहे हैं जिनका ना तो भू रूपांतरण हुआ है ना उनके पट्टे बनाए गए हैं। मजेदार बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारियों को इस बात की पूरी जानकारी है लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस पूरे मामले में अंतिम रूप से सरकार और लेने वाले ग्राहक दोनों का नुकसान है। इससे स्पष्ट है कि जिले में करोड़ों की काली कमाई का खेल चल रहा है जिसे पूरे संरक्षण में चलाया जा रहा है।

लॉटरी के जरिए बेच रहे हैं भूखंड, हिस्सेदारी की रजिस्ट्री

अवैध कॉलोनी को बेचने के इस खेल के मास्टरमाइंड न केवल धोखाधड़ी कर रहे हैं बल्कि सरकार की लॉटरी पर लगाई गई रोक का भी मजाक उड़ा रहे हैं। भूखंड लेने पर लॉटरी खोलकर महंगे इनाम देने का झांसा दिया जा रहा है। केंद्र सरकार ने देश में लॉटरी पर रोक लगा रखी है। वहीं प्रदेश में भी इस प्रकार के झांसे देकर ग्राहकों को लुभाने की योजनाओं को पूरी तरह से बंद कर रखा है। लॉटरी चलाने के लिए वित्तीय संस्थानों की स्वीकृति आवश्यक है लेकिन इसके बावजूद यह सभी लोग केवल अपने फायदे के लिए शासन प्रशासन और ग्राहक सभी को चूना लगा रहे हैं। बड़े पैमाने पर सैकड़ो की तादात में कृषि भूमि पर कॉलोनी बताकर टेक्स चोरी का यह खेल खेला जा रहा है।

ना सुविधा ना पंजीकरण केवल ठगी का खेल

जिले में अलग-अलग स्थान पर कृषि भूमि को कॉलोनी बता कर विक्रय करने का खेल खेला जा रहा है। यदि नियमों की बात करें तो किसी भी कृषि भूमि को आवासीय कॉलोनी में परिवर्तन करने के लिए कॉलोनाइजर का रेरा रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। इसी के साथ भूमि में से सार्वजनिक उपयोग के लिए कॉलोनी में नियमानुसार चौड़ी सड़क, मंदिर, पार्क के लिए भूमि आरक्षित की जाती है। कॉलोनी बनाने के साथ ही मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कॉलोनाइजर को करना होता है। लेकिन जिले में बिक रही कॉलोनी की भूमि के लिए ना तो नियमानुसार सड़क है ना लाइट और ना ही स्वीकृत नक्शा है। ऐसे में सस्ती भूमि और लॉटरी के झांसे में लोग इनके जाल में फंस रहे हैं। जिन्हें बाद में सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। इसी के साथ यदि कॉलोनाइजर भूमि बेचकर गायब हो जाता है तो लोगों के पास केवल ठगा महसूस करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि लोन प्रक्रिया के दौरान संबंधित कॉलोनाइजर का रेरा रजिस्ट्रेशन मांगा जाता है जिससे कम ब्याज पर सरकारी योजनाओं का लोन प्राप्त होता है। लेकिन इन कॉलोनी में भूखंड लेने वाले लोग केवल और केवल ठगी का शिकार हो रहे हैं।

अधिकारियों की अनदेखी या मिली भगत

किसी भी कृषि भूमि को आवासीय उपयोग हेतु परिवर्तन करने पर सरकार को राजस्व की आय होती है। लेकिन इसके विपरीत बिना किसी राशि को जमा कराए केवल और केवल नक्शा बनवाकर उस भूमि पर प्लॉट दिखाकर कृषि भूमि की हिस्सेदारी का विक्रय किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि जिले में चल रहे इस कारोबार में कई स्थानों पर जिले के कई बड़े अधिकारियों की सीधी मिली भगत है। वही शिकायतें मिलने पर भी अधिकारी कार्रवाई करने से परहेज कर रहे हैं। इससे लगता है कि ग्राहक और सरकार के साथ होने वाले ठगी के इस कारोबार में जिम्मेदार भी जमकर चांदी कूट रहे हैं।

What's your reaction?