चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - सड़क निर्माण के साथ गटर नहीं बनने से चिकारड़ा में परेशानी, 8 माह से गलीवासी बेहाल
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही!

पीडब्ल्यूडी की खुदाई से हादसों का खतरा, ग्रामीण व मवेशी हो रहे चोटिल

सीधा सवाल। चिकारड़ा।

कस्बे के डूंगला रोड पर पीडब्ल्यूडी के माध्यम से किए गए सड़क निर्माण में गंभीर खामियां सामने आ रही हैं। सड़क बनने के साथ गटर निर्माण नहीं होने से क्षेत्र के गलीवासी पिछले करीब आठ माह से भारी परेशानी झेल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे की गई खुदाई को अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे आए दिन लोग और मवेशी चोटिल हो रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण के कुछ ही दिनों बाद डामर उखड़ने लगा और जगह-जगह गड्ढे बन गए, जिन्हें बाद में पैचवर्क कर ठीक किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि नव-निर्मित सड़क पर इतनी जल्दी गड्ढे बन जाना घटिया निर्माण की ओर इशारा करता है

ग्रामीणों ने बताया कि चिकारड़ा कस्बे से सारंगपुर रोड तक गटर निर्माण नहीं किया गया, वहीं बीच-बीच में आने वाली गलियों के मुहानों पर जेसीबी से गड्ढे खोद दिए गए, जिन्हें आज तक न तो भरा गया और न ही गटर बनाया गया। कई बार शिकायत के बावजूद न ठेकेदार ने ध्यान दिया और न ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की ऊंचाई अधिक होने और गटर नहीं बनने से बारिश के दिनों में सड़क का पानी खेतों की ओर बह जाता है, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। पुलियों पर दीवार नहीं बनाई गई, वहीं जहां स्पीड ब्रेकर की जरूरत नहीं थी, वहां भी जॉइंट छुपाने के लिए स्पीड ब्रेकर बना दिए गए।

दोनों ओर साइड रोड नहीं बनने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गलीवासी बोले— कब होगा समाधान

गलीवासी नाथूलाल लखारा ने बताया कि खुदाई के कारण गली में आवागमन मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गटर निर्माण और गली के मुहाने दुरुस्त नहीं किए गए, तो न्यायालय की शरण ली जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग की होगी। ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत में भी समस्या रखी गई, लेकिन पीडब्ल्यूडी से जुड़ा मामला होने के कारण पंचायत ने इसे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया।

इनका कहना

“पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क बनाई गई है तो गटर भी पीडब्ल्यूडी को ही बनाना चाहिए। पंचायत का इसमें कोई दखल नहीं है। मैंने भी अधिकारियों से कई बार कहा, लेकिन आज तक गटर नहीं बनाया गया। ग्रामीण परेशान हैं।”

— रोड़ीलाल खटीक, प्रशासक, ग्राम पंचायत चिकारड़ा

What's your reaction?