चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है तो वहीं तस्करी में वांछित आरोपियों को भी गिरफ्तार कर रही है। इसी क्रम में राजस्थान की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने निकटवर्ती मध्यप्रदेश से मादक पदार्थ तस्करी में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्रिकेट खेलने का शौकीन होकर अपने टीम को कोचिंग देने आया था। इसकी सूचना मिलने के बाद नारकोटिक्स में उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की आरोपी से अग्रिम अनुसंधान जारी है।

महा निरीक्षक पुलिस एटीएस एवं एंटी नारकोटिक्स फोर्स विकास कुमार ने बताया कि टीम लगातार मादक पदार्थ तस्करी पर लगाम कसे हुए हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के नेतृत्व में प्रतिदिन एक से दो करवाई पूरे राज्य में हो रही है तो वहीं दूसरे राज्यों से भी प्रकरणों में वांछित चल रहे हैं तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही है। इसी के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मध्यप्रदेश के बड़वानी पुलिस के वांछित तस्करी के आरोपी को पकड़ा है। प्रतापगढ़ जिले के कोटड़ी निवासी ईनामी बदमाश आवेश उर्फ अरमान पुत्र बादशाह खान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश के बड़वानी में 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था, जिसमें यह फरार हो गया था। इस पर बड़वानी पुलिस की ओर से ईनाम भी घोषित किया था। 2025 में ही गांव के परवेज नाम के व्यक्ति को आवेश ने एमडी सप्लाई की थी। मौके पर पुलिस पहुंची तब तक आवेश फरार हो गया था। ऐसे में यह पुलिस के रडार पर था। नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली कि आरोपित क्रिकेट खेलने का शौकीन है तथा आस-पास के होने वाले टूर्नामेंट में दर्शक के तौर पर भी पहुंचता है। आगामी दिनों में कोटड़ी गांव में क्रिकेट का बड़ा टूर्नामेंट होने वाला है जिसमें वह टीम को कोचिंग करने जरूर आएगा। इस सूचना के बाद टीम ने जाल बिछाया। क्रिकेट मैच के दौरान आरोपित आवेश आया तो नारकोटिक्स टास्क फोर्स दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। इसे अब बड़वानी पुलिस को सौंपा जाएगा। इस कार्रवाई में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की प्रतापगढ़ व चित्तौड़गढ़ टीम की विशेष भूमिका रही।

पिता जेल गया तो घर चलाने के लिए खुद तस्करी में उतरा

महा निरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि आरोपित का पिता बादशाह खान एक वर्ष पूर्व एनडीपीएस के प्रकरण में जेल चला गया था। इससे इसका घर चलाना मुश्किल हो गया था। ऐसे में आरोपित आवेश ने पढ़ाई छोड़ दी और मात्र 20 वर्ष की उम्र में ही तस्करी में लिप्त हो गया। आरोपित मध्य प्रदेश में नशे की खेप पहुंचाने लगा। आरोपित डोडा चुरा के साथ एमडी की तस्करी कर रहा था।

What's your reaction?