756
views
views
सीधा सवाल। निम्बाहेडा। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने शहर के बस स्टैंड से 25 किलो 800 ग्राम अवैध डोडाचूरा को जब्त कर पंजाब निवासी दो आरोपियों सहित तीन को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोजथाम व धरपकड़ कार्यवाही हेतू एएसपी चित्तौडगढ सरिता सिंह के निर्देशन एंव डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल के सुपरविजन एंव थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर पुलिस निरीक्षक, के निर्देश पर कन्हैया लाल उप निरीक्षक ईन्चार्ज थाना कोतवाली निम्बाहैडा व जाप्ता हैड कानि हरविन्दर सिह, कानि. कन्हैया लाल, राकेश, रणजीत, जगदीश व मागु सिह द्वारा बस स्टेण्ड निम्बाहेडा पर तीन व्यक्तियो को डिटेन किया गया जिनके पास अलग- अलग बैग थै । उनके कब्जे शुदा बेगो की नियमानुसार तलाशी ली गई तो कुल वजन 25 किलो 800 ग्राम होना पाया गया । उक्त अवैध डोडाचूरा को जब्त कर आरोपी 33 वर्षीय हरजीत सिह पुत्र बन्ता सिह राय सिख निवासी होज गन्देर थाना मण्डी लादुका जिला फााजिल्का (पंजाब), 40 वर्षीय जगतार सिह पुत्र मेजर सिह सिख निवासी 63 एफ बी थाना गजसिहपुर जिला श्री गंगानगर (राज,) व 35 वर्षीय बलवीन्दर सिह पुत्र गरनेल सिह राय सिख निवासी होज गन्देर थाना मण्डी लादुका जिला फााजिल्का (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया ।