273
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। भदेसर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध क्रेटा कार से 177.50 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा जब्त किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी भदेसर विनोद मेनारिया के नेतृत्व मे थाने के पुलिस जाब्ता कानि. सुरेन्द्रपाल, रतनलाल, नरेन्द्र, धर्मेन्द्र व प्रहलाद द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक सदिग्ध क्रेटा गाडी का पीछा करने के कारण चालक द्वारा मौके पर गाडी छोडकर भाग गया। जिसकी तलाशी ली गई तो उक्त कार में 13 प्लास्टिक के कटटे में कुल 177.50 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा पाया गया। जिसे विधिक प्रावधानानुसार जब्त किया गया एंव कार्यवाही पर प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।