336
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। समाज कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि समाज में सामूहिक विवाह सम्मेलन आवश्यक है। नागौर जिले के सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति छह गांव मकराना परबतसर बोरावड़ बिदियाद बडू कालवा के 27वें आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत पहुंचे थे। यहां मंत्री गहलोत के अलावा कालवा के भामाशाह देवीलाल बागड़ी का छह गांव समिति के संयोजक एडवोकेट गणपत लाल टांक आदि सभी अतिथियों का शॉल तथा साफा पहना कर स्वागत किया। यहां 35 वर वधु को समिति की और से उपहार दिया गया।कार्यक्रम में गहलोत ने कहा कि सामूहिक विवाह होने से फिजूल खर्च बचते हैं। ऐसे सामूहिक विवाह साल में एक बार होना बहुत ही अति आवश्यक है। गहलोत ने समाज के सभी बंधुओ को ऐसे कार्यक्रम करने की बधाई शुभकामनाएं दी।