147
views
views
सीधा सवाल। कपासन। मंगरियाँ एवं कालाजी बस्ती हापाखेड़ी गाँव में 19 फरवरी को निर्माण सोसायटी के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दोनों गाँवों के लगभग 120 ग्रामीणों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान सभा सदस्य छोगा लाल बैरवा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी माधव लाल बैरवा रहे। निर्माण सोसायटी के रामसिंह चारण ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मातृभाषा के माध्यम से शिक्षा अधिक प्रभावी एवं सरल बनती है। इस दौरान पूरण मल बैरवा ने मातृभाषा दिवस के इतिहास की जानकारी देते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं गोवर्धन जाट ने मातृभाषा में अध्ययन के लाभों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा भजन, लोक कथाएँ एवं पारंपरिक महिला गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण सांस्कृतिक रंग में रंग गया।अंत में मिठाई वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।