504
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ शहर में चार माह पूर्व निखार ज्वैलर्स में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गत 09 अक्टूबर को संदीप मेहता पुत्र अशोक कुमार मेहता जैन की राणासांगा बाजार चित्तौड़गढ़ में स्थित सोने चांदी की निखार ज्वेलर्स नामक दुकान पर काम करने वाला हरिश सिंधी एक सोने की चेन वजनी 49 ग्राम 510 मिलीग्राम की चोरी कर ले गया है, जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण की गम्भिरता को देखते हुये आरोपी की तलाश हेतु एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी चित्तौडगढ़ के सुपरविजन में गठित एक विशेष टीम थानाधिकारी कोतवाली चितौड़गढ़ तुलसीराम पु.नि., एएसआई कैलाश चन्द्र, कानि. भूपेन्द्र सिंह, संजय कुमार, साइबर सेल के एएसआई राजकुमार व कानि. रामनरेश द्वारा तकनिकी सहायता से आरोपी हरिश सिंधी की गहन तलाश कर रेवाडी (हरियाणा) से डिटेन कर अनुसंधान कर आरोपी हरिश कुमार पुत्र परमानन्द सिंधी निवासी रायसिंह नगर श्रीगंगानगर हाल रेवाड़ी (हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया जिससे प्रकरण के मशरूका माल के संबंध में अनुसंधान जारी है।