चित्तौड़गढ़ / कपासन - आरएनटी में एक दिवसीय मातृभाषा परिसंवाद का आयोजन संस्था ने इंडिया के स्थान पर भारत लिखने का लिया प्रस्ताव
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

सीधा सवाल। कपासन। मातृभाषा के बिना न आनन्द मिलता है, न विस्तार होता हैं। और न ही हमारी योग्यताएँ प्रफुल्लित होती हैं।ऐसे विचार रवीन्द्रनाथ टैगोर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2026 के उपलक्ष में मनाए जा रहे मातृभाषा पखवाडा में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में मातृभाषा की महता विषय पर परिसंवाद के बीच वक्ता एवं मुख्य अतिथि राजस्थान के शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास क्षेत्र सह संयोजक नितिन कुमार जैन ने कहे। नितिन कुमार जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चे अपने भावों को मातृभाषा में व्यक्त करने में सुख का अनुभव करते हैं।अध्यापक यदि मातृभाषा को शिक्षा का माध्यम बनाता है तो बच्चे में सीखने की प्रेरणा और आत्मविश्वास पैदा होता है। मातृभाषा में रचा भावात्मक साहित्य प्रेम, करूणा, त्याग, सहानुभूति, परोपकार जैसे भावों का पोषण करता है। भारत को पुनः विश्वगुरू बनाने में एक शिक्षक की महती भूमिका होगी व नैतिकता व चरित्र निर्माण के द्वारा पुनः भारत को गौरव दिला सकता है। जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्व से प्रेम करो और इस स्व की भावना को अपनाते हुए भारत की संस्कृति को अंगीकार करो। इस हेतु उन्होंने कहा कि जैसे भारत को अंग्रेजी में इंडिया लिखते हैं लेकिन नई संकल्पना के आधार पर अब अंग्रेजी में भी भारत ही लिखेंगे। इस संकल्पना का महाविद्यालय प्रबंध निदेशक डॉ. वसीम खान ने स्वागत करते हुए संस्था द्वारा त्वरित गति से प्रस्ताव लेकर निर्णय लिया कि अब दीक्षा क्रियेशन्स सोसायटी द्वारा संचालित सभी महाविद्यालयों में भी आंग्ल भाषा में इंडिया के स्थान पर भारत ही लिखा जाएगा।मातृ भाषा परिसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्रबंध निदेशक डॉ. वसीम खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि आत्मनिर्भर व विकसित भारत तभी बन सकता है जब भारत का हर युवा भारतीय परंपराओं को आत्मसात करे। विदेशी का भाव छोडकर नैतिकता की कसौटी पर खरा उतरकर देशहित में कार्य करे तो भारत पुनः सोने की चिडिया बन सकता है। डॉ. खान ने नई शिक्षा नीति में मातृभाषा की महता पर बोलते हुए कहा कि पांचवी से आठवी तक मातृभाषा में शिक्षण से विद्यार्थियों का मानसिक एवं भावात्मक विकास संभव होगा। लेकिन उच्च शिक्षा में समेस्टर प्रणाली लागू कर विद्यार्थियों पर बढा आर्थिक बोझ एक चिन्ता का विषय है। इस प्रणाली ने उच्च शिक्षा में सर्वांगीण विकास को अवरूद्ध किया है।परिसंवाद संयोजक एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. रामसिंह चुण्डावत ने बताया कि रवीन्द्रनाथ टैगोर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कपासन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में मातृभाषा की महता विषय पर एक दिवसीय परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिसंवाद का शुभारम्भ मां शारदे के दीप प्रज्ज्वलन व वन्दे मातरम गान से हुआ। तत्पश्चात वरिष्ठ साहित्यकार एवं अकादमिक निदेशक शिव नारायण शर्मा ने सभी का स्वागत किया। अतिथियों का परिचय हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. रामसिंह चुण्डावत ने प्रस्तुत किया। सभी का आभार महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. एस. एन. ए. जाफरी ने प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोनिका जैन ने किया। परिसंवाद में लगभग 190 विद्यार्थी एवं विद्वानजनों ने शिरकत की।

What's your reaction?