273
views
views
संगेसरा को मिला 5 लाख का बरामदा के साथ राणा पूंजा भील सर्कल
सीधा सवाल। चिकारड़ा। भील समाज ने भगवान श्रीराम भक्त शबरी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इसको लेकर एक समारोह का आयोजन हुआ । आयोजित समारोह के मुख्य मुख्य अतिथि सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक थे । वही विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गायरी के साथ अन्य जनप्रतिनिधि थे। समाज के उकार लाल सांगरिया के अनुसार मंत्री दक का आदिवासी परंपरा के अनुसार स्वागत करते हुए आदिवासी कोठी, तीर ,धनुष ,गोफन, गमछा व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान की रस्म निभाई । इस मौके पर मंत्री दक ने समाज सुधार के साथ शिक्षा के क्षेत्र तथा सामाजिक बुराइयों को मिटाने के साथ एकता बनाए रखने का आह्वान किया । इसके साथ ही भील समाज के लिए बरामदा निर्माण हेतु ₹5 लॉख देने तथा राणा पूंजा भील सर्कल निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम के मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने श्री राम भक्त मां शबरी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा संस्कृति इतिहास सामाजिक एकता संवैधानिक अधिकार के बारे में विचार प्रकट किया। कार्यक्रम के मौके पर सामाजिक पारंपरिक क्षेत्र को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई । समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में नंगावली, 'संगेसरा, तितरड़ा, सांगरिया, नारायणपुरा, हरियाखेड़ी, समेलिया, करजाली, हिराजीखेड़ा, पालखेड़ी, नपानिया, लोठियाणा, कुथणा, उम्मेदपुरा, मंगलवाड़ सहित 52 गांवों से समाजजन उपस्थित थे।