714
views
views
इंस्पायर अवार्ड मानक में चयनित छात्र का विद्यालय में हुआ सम्मान
सीधा सवाल। कपासन। महावीर इंटरनेशनल केन्द्र कपासन द्वारा राजकीय उपजिला चिकित्सालय कपासन में नवजात शिशुओं के लिए बेबी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही वात्सल्य योजना के अंतर्गत जन्म से 6 माह तक शिशुओं को माता का दूध पिलाने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक पोस्टर का विमोचन भी किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अब्दुल कादिर जिलानी उपस्थित रहे।उनके साथ महावीर इंटरनेशनल कपासन के अध्यक्ष वीर मुकेश संचेती, सचिव वीर दीपक कुमार मोची, कोषाध्यक्ष वीर घीसु लाल गाडरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर भूरा लाल कुमावत, नारायण लाल सेन, शारदा स्वर्णकार, प्रदीप शर्मा, सीमा जाट, महेन्द्र पारिक तथा वीर योगेश बारेगामा आदि ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।कार्यक्रम के दौरान नवजात शिशुओं की माताओं को बेबी किट वितरित कर शिशु स्वास्थ्य और पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। तथा माताओं को जन्म के बाद 6 माह तक केवल माँ का दूध पिलाने के लिए प्रेरित किया गया।