चित्तौड़गढ़ - जात-पात की करो विदाई, हिन्दू हम सब भाई-भाई’ के जयघोष से गूँजा चित्तौड़गढ़
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

समरसता संगोष्ठी ‘संगत और पंगत’ में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक एकता का दिया संदेश

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़।
विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल एवं मातृशक्ति दुर्गावाहिनी के तत्वावधान में रविवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में ‘समरसता संगोष्ठी संगत और पंगत’ कार्यक्रम उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा, प्रतापगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान ऑडिटोरियम ‘भारत माता की जय’, ‘जय श्रीराम’ और ‘जयकारे वीर बजरंगी’ के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका अंजलि सेन के शुभांजलि ग्रुप की बहनों ने शौर्य का प्रतीक खड्ग नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण में जोश भर दिया। विभाग मंत्री विश्वनाथ टांक ने स्वागत भाषण देते हुए सभी आगंतुकों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम अमेरिया ने की, जबकि दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका लोपामुद्रा जोशी ने समरसता विषय पर काव्यगीत प्रस्तुत कर सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री अभिनन्दन काबरा और नगर सहमंत्री जयेश भटनागर ने किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय संगठन सह मंत्री विनायक राव देशपांडे का स्वागत विहिप जिला मंत्री चंद्रशेखर सोनी, बजरंग दल जिला संयोजक मनोज साहू तथा मातृशक्ति-दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिकाओं शिवानी साहू और दीपिका छिपा के नेतृत्व में तलवार, विजय स्तंभ की प्रतीक प्रतिमा और जौहर की छवि भेंट कर किया गया।
अपने उद्बोधन में देशपांडे ने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि जाति, वर्ण और आर्थिक असमानता की बेड़ियों को तोड़कर ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि छुआछूत और ऊंच-नीच की भावना को समाप्त कर ‘हिन्दू हम सब भाई-भाई’ के भाव को आत्मसात करना होगा। संगत और पंगत के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि जब समाज साथ बैठता है और साथ भोजन करता है, तब हृदय की दूरियां समाप्त होती हैं और आपसी अपनत्व बढ़ता है। संत विनोद यति महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि धर्म का मूल भाव समाज को जोड़ना है, तोड़ना नहीं। कार्यक्रम के अंत में बजरंग दल विभाग संयोजक योगेश दशोरा ने समरसता मंत्र का वाचन कराया। विहिप जिलाध्यक्ष किशन पिछोलिया ने आभार व्यक्त करते हुए समाज में समरसता के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। संगोष्ठी के बाद ऑडिटोरियम परिसर में सामूहिक भोज प्रसाद का आयोजन हुआ, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन कर सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विहिप के राजस्थान क्षेत्र मंत्री सुरेशचंद्र उपाध्याय, दुर्गा वाहिनी राजस्थान संयोजिका लता पांडिया, प्रांत मंत्री कोशल गौड़, प्रांत सहमंत्री सुंदर कटारिया, संघ के विभाग कार्यवाह दिनेश भट्ट सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's your reaction?