views
सीधा सवाल। निम्बाहेडा। रविवार को आदर्श कॉलोनी स्थित कालिका माता मन्दिर परिसर में जिला सहसंयोजिका हेमलता लड्ढा के नेतृत्व में रामोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ विभिन्न आयोजन के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विश्व हिन्दु परिषद मातृशक्ति की जिला उपाध्यक्षा भगवती शर्मा एवं जिला सहसंयोजिका हेमलता लड्ढा ने रामदरबार की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम का प्रतिवेदन नगर उपाध्यक्ष मीना राठौड़ ने प्रस्तुत किया, दुर्गा वाहिनी की बहनों ने शौर्य प्रदर्शन किया गया व काव्य पाठ किया। । जिला सहसंयोजिका हेमलता लड्ढा ने सभी बहनो को चैत्र नवरात्रि एवं नववर्ष की बधाई दी। मुख्य वक्ता के तौर पर जिला उपाध्यक्ष भगवती शर्मा द्वारा सामाजिक समरसता विषय पर बौद्धिक दिया जिसमें उन्होंने भगवान राम के जीवन से कई बाते सीखने को कहा उन्होने अपने बोद्विक में कहा कि किस तरह हमारे सनातन धर्म को जातियों में बाटा गया राम भगवान ने किसी को ऊपर नीचे नहीं रखा उन्होंने निषाद राज को गले लगाते हुए परम सखा कहा वही वनवास में प्रेम भाव से शबरी के झूठे बेर भी खाए। अंत में भगवान राम की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। मंच संचालन दुर्गा वाहिनी की जिला सहसंयोजिका सोनिया ने किया, शांति पाठ एंजल ने करवाया, आभार मातृशक्ति की संगीता जैन ने दिया। कार्यक्रम में ज्योति, डाड ,हर्षिता ,हेमलता,संगीता,मीना ,वंशिका,नैना,छवि,करुणा, ट्विंकल,यशस्विनी, मानसी, हिमानी,प्रियाल,अक्षिता,हेतल प्रेरणा,राधिका सहित मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बहनें उपस्थित रही।