210
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल की प्रांत बैठक भीलवाड़ा में गजाधर मानसिंह जी की धर्मशाला में केद्रीय मंत्री चंद्रसिंह जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में गुजरात राजस्थान के संगठन मंत्री रोहित दर्जी, प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रजापति, कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम सोनी सहित केंद्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय बजरंग दल निम्बाहेड़ा जिलाध्यक्ष मनोज माली ने बताया कि प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात्् आगामी वर्ग पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान विभिन्न जिलों के नवीन दायित्वों की घोषणा भी की गई जिसमें अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद चित्तौड़गढ़ जिला महामंत्री पद पर शिव प्रकाश लोधा को मनोनीत किया गया वहीं चित्तौड़गढ़ तहसील अध्यक्ष पद पर मुकेश लोधा, राष्ट्रीय मजदूर परिषद नगर अध्यक्ष सतीश गिरी गोस्वामी को मनोनीत किया गया। इस प्रांत बैठक में बड़ी संख्या में जिला व प्रांत पदाधिकारी मौजूद रहे।