441
views
views
सीधा सवाल। चिकारड़ा। मंगलवाड़ चौराहा से नेशनल हाईवे उदयपुर तक रोड जर्जर होकर आम ग्रामीण वाहन चालक त्रस्त था। इसकी ग्रामीणों द्वारा पैरवी करते हुए बड़ी सादड़ी विधायक एवं सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री को मार्ग को दुरस्त करवाने का निवेदन किया गया था। इसको लेकर मंत्री दक के प्रयास रंग लाये ओर जर्जर हालत सड़क को नवीनीकरण की स्वीकृति जारी करवाई गई। इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा आभार जताया गया। वही ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी गई। ग्रामीण देवीलाल ने कहा कि अब गड्डो में गिरकर चोटिल नहीं होना पड़ेगा । इस मौके पर मंत्री दक के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का भी ग्रामीणो ने हार्दिक आभार जताया गया। ग्रामीणों ने इस मौके पर कहा कि इस सड़क के नवीनीकरण होने से ग्रामीणों के साथ वाहन चालकों को राहत मिलेगी।