546
views
views
सीधा सवाल। बस्सी। कस्बे के बिजयपुर मोड़ से आगे पालका रोड पर स्थित चारागाह भूमि पर भील समाज दुवारा किए गए अतिक्रमण को लेकर सोमवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। यह भूमि लंबे समय से अवैध कब्जे की जद में थी, जिसको लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान तहसीलदार मुकेश गुर्जर, प्रशासक प्रेम भोई, सचिव प्रहलाद धाकड़, गिरदावर किशन खटीक एवं पटवारी किशन बैरवा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासक प्रेम भोई ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त चारागाह भूमि को गौशाला के नाम पर आवंटित करने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा एसडीएम कार्यालय में प्रस्ताव भेजा गया है, जिस पर प्रक्रिया जारी है।
