315
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को जिले के रावतभाटा प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रावतभाटा स्थित न्यू कम्युनिटी सेंटर, अनु प्रताप कॉलोनी (आवास परिसर गेट नंबर-4) में नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है तथा आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास, विशेषकर सड़क निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. मंजू, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, रतनलाल गाडरी अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद मल्होत्रा, न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) के अधिकारी सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।