views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर के निकट घोसुंडा स्थित डोली कुआं में बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ है। यहां कथा प्रवक्ता भागवत भूषण आचार्य वृंदावन धाम मथुरा के राम मूर्ति तिवारी भागवत कथा कर रहे है। सेवक ख्यालीलाल उपाध्याय ने बताया कि कथा की शुरुआत 8 अप्रैल बुधवार को हुई है। यहां सुबह कलश यात्रा निकाली गई। बैंडबाजों के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुवे। वहीं अब यहां 8 से 14 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक भागवत कथा हो रही है। यह आयोजन श्री श्री 1008 लक्ष्मीनाथ भगवान, समस्त गांव एवं क्षेत्रवासी, दानदाताओं तथा धर्म प्रेमियों के सहयोग से हो रहा है। इस आयोजन में संरक्षक पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा है। व्यवस्थापक भगवती प्रसाद ,रमेश कुमार गहलोत, ओमप्रकाश खंडेलवाल सहित कई ग्रामीण व्यवस्थाएं संभाले हुए हैं।