420
views
views
सीधा सवाल। कपासन। निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बनाकिया खुर्द में प्रवेश उत्सव सघन अभियान कार्यक्रम के तहत पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार लावटी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सत्य प्रकाश जोशी ने नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को तिलक लगा, माला पहना कर रैली निकाली गई।प्रधानाध्यापक हजारी लाल रेगर ने बताया कि प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2026 -27 के तहत विद्यालय परिक्षेत्र के 3 वर्ष से 18 वर्ष के समस्त बालक बालिकाओं का ऑनलाईन सर्वे कर शत प्रतिशत प्रवेश दिलवानें हेतु सुप्रिया राव के निर्देशन में दल बना कर घर घर सर्वे किया जा रहा है।इस कार्यक्रम के तहत कागजात के अभाव में भी बच्चों को अभिभावकों की शपथ पत्र के आधार पर विद्यालय में नामांकित किया जा सकेगा। साथ ही घुमंतू प्रवासी श्रमिक, बाल श्रम से मुक्त बच्चे और अनाथ बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालय में 3 से 8 वर्ष के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन करना और ड्राप आउट को शुन्य करना हैं। इस अवसर पर श्याम लाल भील, दिलीप सिंह गहलोत, सुनील खरवास, सुनीता बैरवा, हेमलता दाधीच, जमनालाल तेली, कमलेश सुखवाल, काली सुखवाल आदि उपस्थित रहे।