336
views
views
सीधा सवाल। डूंगला। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड कर तस्करो के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत एएसपी सरितासिंह के निर्देशन में व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में दिंनाक 10 अप्रैल 2026 को थानाधिकारी मंगलवाड़ भगवान लाल मय जाप्ता एसआई गोकुल लाल, एएसआई जगदीश चन्द्र, भैरूलाल, कानि.राकेश, कुमार, सुनिल कुमार, भान सिंह ,गजेन्द्र कुमार, गौरव सिंह की टीम के द्वारा थाना निकुम्भ के वर्ष 2025 के 130 किलोग्राम डोडा चूरा तस्करी के प्रकरण में वांछित अभियुक्त रामदयाल पिता मांगीलाल पाटीदार निवासी वार्ड नम्बर 11, करनाखेडी पुलिस थाना भावगढ जिला मन्दसौर मध्यप्रदेश को डिटेन कर बाद पूछताछ गिरफतार किया गया। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।