चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती पर भव्य प्रतिमा का अनावरण, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

सीधा सवाल। निंबाहेड़ा।
समस्त माली समाज, निंबाहेड़ा के तत्वावधान में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को नगर परिषद निंबाहेडा द्वारा पीपल चौक जावद दरवाजा के समीप नव स्थापित भव्य विशाल प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने अपने करकमलों द्वारा महात्मा फुले की प्रतिमा का अनावरण किया।
इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, भेदभाव और अशिक्षा के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बताते हुए सभी वर्गों, विशेषकर महिलाओं एवं वंचित समाज के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए।
कृपलानी ने अपने संबोधन में राज्य एवं केंद्र सरकार के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज सरकारें शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अनेक प्रभावी योजनाएं चला रही हैं, जिनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने आमजन से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने एवं समाज को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
इसी क्रम में उन्होंने यह भी कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि आने वाली नई पीढ़ी उनके जीवन, संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में आगे बढ़े।
समारोह में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, नगर परिषद कनिष्ठ अभियंता सत्यनारायण प्रजापत मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री कमलेश बनवार ने किया।
कार्यक्रम के दौरान समाज की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह के आरंभ में समाज के प्रतिनिधियों द्वारा अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया तत्पश्चात अतिथियों ने ज्योति बा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और वातावरण को उत्सवमय बना दिया। बड़ी संख्या में समाजजन अपने परिवार सहित उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
आयोजन सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ, जिसकी समाजजनों ने सराहना की। आयोजन में माली समाज के अध्यक्ष रतन माली, शम्भू लाल माली, गणेश माली, रमेश माली, शिवलाल माली, किशन माली, सचिव जगदीश माली, कन्हैयालाल माली, मुकेश माली, सोहन माली, दिनेश माली, बबलू माली, देवीलाल माली, गणपत माली, ताराचंद माली, विष्णु माली, मनोहर माली, लालाराम माली, कंवर लाल माली, बालमुकुंद माली एवं कमलेश माली सहित समाज के अनेक गणमान्यजनो की सक्रिय सहभागिता रही।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. जे एम जैन, चंद्रमोहन गुप्ता, जिला प्रवक्ता मानवेंद्र सिंह चौहान, नगर उपाध्यक्ष पुष्कर सोनी, मनोज मालू, नरेश आमेटा, कुलदीप सिंह राठौड़, नगर प्रवक्ता सुनील चाष्टा, नगर मंत्री कैलाश सेन, धर्मपाल जाट, शिवनारायण कुमावत, रतन वैष्णव, अंकित लखारा, भानु झंवर, जिला आई टी सेल सह संयोजक दीपक अग्रवाल, पूर्व पार्षद गोपाल कुमावत, मुकेश बम, एस सी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, सत्यप्रकाश मेनारिया, संजय सुराणा आदि सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's your reaction?