651
views
views
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निंबाहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सीधा सवाल। निम्बाहेडा। “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस थाना सदर निम्बाहेड़ा द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 03 किलो अवैध अफीम एवं 100 ग्राम हेरोइन बरामद कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तस्कर उक्त मादक पदार्थों को प्याज के कट्टों की आड़ में परिवहन कर रहे थे।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेन्ज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान 'ओपरेशन त्रिनेत्र' के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी संजय शर्मा के सुपरविजन मे गठित टीम एसआई सुरेश पालिवाल मय जाप्ता के थाने के सामने वण्डर पुलिया के पास हाईवे रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी कि इसी दोरान नीमच की तरफ से एक अशोक लिलेंड ट्रक आया जिसको रूकवाने पर ट्रक चालक द्वारा ट्रक को भगाने का प्रयास किया जिसे पुलिस जाप्ता द्वारा रोका जाकर ट्रक की तलाशी के दोरान प्याज के कट्टो की आड में 05 थेलियो में 3 किलो अवैध अफिम व 01 थेली में 100 ग्राम हेरोईन ड्रग्स मिली। पुलिस अब तस्करी के रेकेट कि बाल कि खाल निकालकर इस घटना से जुडे सिडीकेट का पता लगाने को जुटी है।
*पकडे जाने की पठ कथा* थाना निम्बाहेडा सदर द्वारा निरन्तर अंतर राज्य बोर्डर होने की वजह से हाईवे रोड पर नाकबन्दी जारी है। नाकबन्दी के दोरान नशा तस्कर ट्रक चालक व उसका साथी नाकाबन्दी को देख पहले रूके फिर चले ओर फिर नाकाबन्दी तोडकर भागने का प्रयास करने से जाप्ता द्वारा घेरा बन्दी की गई। पुछताछ के दोरान अभियुक्तो पर शंका गहराई नशा तस्कर काफी घबराये हुए थे, पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर दोनो को दबोच लिया गया।
पुलिस ने आरोपी लखबिर सिंह पिता दिलबाग सिंह मजवी सिख निवासी मरहाना बाना चोला साहित्र जिला तरणतारण पंजाब और
गुरविन्दर सिंह पिता कुलवन्त सिंह मजवी सिख को गिरफ्तार किया।
दोनो अभियुक्त काफी समय से नशा तस्करी में लिप्त है। अभियुक्त मादक पदार्थों की तस्करी के आदतन अपराधी हो पुछताछ के दोरान पुर्व से भी मादक पदार्थों की बड़ी खेप मध्य प्रदेश से पंजाब पंहुचा चुके है।
निम्बाहेडा सदर पुलिस द्वारा कार्यवाही के दोरान अफीम के साथ हेरोईन जप्ती की कार्यवाही की गयी है जो सभंवतया चितोडगढ जिले की प्रथम कार्यवाही है। सदर पुलिस द्वारा 03 किलो अवैध अफिम व 100 ग्राम हेरोइन ड्रग्स जप्त की है जिसका अनुमानित मुल्य 50 लाख रूपये है। सदर निम्बाहेडा पुलिस द्वारा निरन्तर नशा तस्करो पर कार्यवाहीया जारी है। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।