जल है तो कल है” के संकल्प के साथ बांधों पर उमड़ा जनसैलाब, गंगा आरती और श्रमदान से गूंजा सुमेरपुर क्षेत्र
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

वंदे गंगा जल संरक्षण जन-अभियान 2026 बना जनआंदोलन, किसानों-युवाओं और महिलाओं ने संभाली जल बचाने की कमान

सुमेरपुर, पाली। पुखराज कुमावत।प्रदेशभर में चल रहे “वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026” के तहत सोमवार को सुमेरपुर उपखंड के सिंदरू बांध एवं तखतगढ़ बांध पर जल संरक्षण को लेकर ऐसा जनजागरण देखने को मिला, जिसने अभियान को एक जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया। बांधों के किनारे गूंजती गंगा आरती, जल पूजन, श्रमदान और “जल है तो कल है” के नारों ने पूरे माहौल को ऊर्जा और संकल्प से भर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जल संरक्षण का संदेश देना नहीं, बल्कि लोगों के मन में जल के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता पैदा करना रहा। किसानों, महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर यह संदेश दिया कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए जल बचाना अब सबसे बड़ी प्राथमिकता बन चुका है। कार्यक्रम में किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह गलथनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यदि आज जल संरक्षण को जनभागीदारी से नहीं जोड़ा गया, तो भविष्य में जल संकट विकराल रूप ले सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को वर्षा जल संग्रहण, बांधों के संरक्षण और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के विविध उपाय बताए। जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता राज भवरायत ने कहा कि जल केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन की आधारशिला है। उन्होंने लोगों को जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बांध स्थल पर विधिवत जल पूजन एवं भव्य गंगा आरती आयोजित की गई। गंगा दशहरे के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण रक्षा की शपथ ली। अभियान की सबसे प्रेरणादायक तस्वीर तब सामने आई जब किसानों, युवाओं और अधिकारियों ने एक साथ बांध में उतरकर गाद निकालने का श्रमदान किया। इस सामूहिक श्रमदान ने यह साबित कर दिया कि यदि समाज ठान ले तो जल संकट से लड़ाई केवल सरकार नहीं, बल्कि जनसहभागिता से भी जीती जा सकती है। इसके बाद आयोजित जल चौपाल में ग्रामीणों और किसानों को जल बचाने के व्यावहारिक उपाय बताए गए। वक्ताओं ने कहा कि पानी की हर बूंद भविष्य की पूंजी है और इसे बचाना हर नागरिक का कर्तव्य है।कार्यक्रम में जवाई कमांड क्षेत्र संगम अध्यक्ष नरपत सिंह, रतन सिंह सांडेराव, भीम सिंह, जब्बर सिंह चांदराई, लादू सिंह, सांडेराव सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र देवासी, जसवंत सिंह गलथनी, शंकर सिंह काकु, तखतगढ़ उपतहसीलदार, मोहन मीणा नयाखेड़ा, सहायक अभियंता अक्षय कुमावत, राकेश प्रजापत सहित बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं, युवा एवं ग्रामीण मौजूद रहे।अंत में अधिशासी अभियंता राज भवरायत ने उपस्थित किसानों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए जल संरक्षण को निरंतर जनअभियान के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया

What's your reaction?