147
views
views
सीधा सवाल।सिरोही। सिरोही पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही ने बताया कि 15 मई से 30 मई तक चलाए जा रहे विशेष अभियान सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत आज दिनांक 25 मई को सुरेंद्र कुमार पुलिस निरीक्षक प्रभारी यातायात सिरोही के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के अंतर्गत यातायात शाखा सिरोही शहर में राजेश कुमार एएसआई, यातायात शाखा आबूरोड सदर में प्रमोद कुमार एएसआई, यातायात शाखा आबूरोड शहर में किशोरी लाल हेड कांस्टेबल तथा यातायात शाखा आबू पर्वत में ईश्वर सिंह उपनिरीक्षक यातायात प्रभारी तथा श्री हुकमा राम हैड कानि यातायात शाखा रेवदर एवं अनादरा थाना क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों द्वारा आमजन को यातायात नियमों की पालना के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान लोगों को आए दिन हो रहे सड़क हादसों, दुर्घटनाओं के पीछे बरती जा रही लापरवाहियों एवं यातायात नियमों की अवहेलना के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।साथ ही आबू पर्वत क्षेत्र में स्थानीय जनसहभागिता के माध्यम से अच्छी गुणवत्ता के हेलमेट वितरित कर दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के नियमित उपयोग हेतु जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि यातायात नियमों की पालना कर स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।