views
सिरोही । राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण (भारत) संगठन द्वारा प्रवीण प्रजापति निवासी मलावा को संगठन का जिला अध्यक्ष सिरोही नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीणा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उन्हें समाज सेवा, भ्रष्टाचार विरोधी अभियान तथा पीड़ित लोगों की सहायता के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं।नियुक्ति पत्र में बताया गया कि प्रवीण प्रजापति को समाज के प्रति सेवा भावना, राष्ट्र हित एवं जनकल्याण के कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे जिले में भ्रष्टाचार, शोषण और उत्पीड़न जैसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाते हुए पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में सहयोग करेंगे।
संगठन की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति 24 मई 2026 से 24 मई 2027 तक प्रभावी रहेगी। नियुक्ति के बाद क्षेत्रवासियों और समाज के लोगों ने प्रवीण प्रजापति को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।