आधुनिक चिकित्सा की नई पहल: सिरोही के अर्बुदा डायग्नोस्टिक सेंटर में एडवांस 5D सोनोग्राफी सुविधा शुरू
views
अन्य आन्तरिक बीमारियों का चंद मिनटों चलेगा पता
सीधा सवाल।सिरोही। सिरोही जिले में अब अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। ऐसे में सिरोही शहर के अर्बुदा डायग्नोस्टिक्स द्वारा एडवांस 5D सोनोग्राफी मशीन की शुरुआत की गई है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीक से लैस है। यह सुविधा विशेष रूप से गर्भावस्था जांच एवं अन्य जटिल बीमारियों की सटीक पहचान में बेहद सहायक सिद्ध होगी। अर्बुदा डायग्नोस्टिक्स सेंटर सीनियर रेडियोलॉजिस्ट के डॉ. ललित कुमार ने बताया कि इस आधुनिक मशीन में 4D/5D व्यूज, हाई रेजोल्यूशन शेडो HDR, मल्टी-जेस्चर टचस्क्रीन और एडवांस कलर डॉप्लर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे बेहद सूक्ष्म स्तर पर जांच संभव हो पाती है। इससे गर्भस्थ शिशु के विकास की स्पष्ट और विस्तृत जानकारी मिलती है, साथ ही अन्य आंतरिक बीमारियों का भी समय रहते पता लगाया जा सकता है। सेंटर को इस क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त है तथा अब तक 5 लाख से अधिक सोनोग्राफी रिपोर्ट तैयार की जा चुकी हैं। सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर गजेंद्र का कहना है कि यह तकनीक ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के मरीजों के लिए वरदान साबित होगी, क्योंकि अब उन्हें बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम पड़ेगी।यह सुविधा सिरोही की पहली और एकमात्र एडवांस 5D सोनोग्राफी सेवा मानी जा रही है, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है।स्वास्थ्य क्षेत्र में इस तरह की आधुनिक पहल न केवल चिकित्सा सेवाओं को मजबूत बनाती है, बल्कि आमजन को बेहतर और सुलभ उपचार भी प्रदान करती है।
इनका कहना है।
हमारे यहां इस आधुनिक मशीन में 4D/5D व्यूज, हाई रेजोल्यूशन शेडो HDR, मल्टी-जेस्चर टचस्क्रीन और एडवांस कलर डॉप्लर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही बेहद सूक्ष्म स्तर पर जांच संभव होती है। जटिल बीमारियों की पहचान सही होती है।
डॉ ललित कुमार
सीनियर रेडियोलॉजिस्ट, अर्बुदा डायग्नोस्टिक सेंटर, सिरोही