840
views
views
सीधा सवाल। कपासन। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उपरेड़ा में कक्षा 11 उतीर्ण विद्यार्थीयो हेतु 17 मई से आयोजित 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर प्रधानाचार्य नाथू लाल भील के निर्देशन में शिविर प्रभारी शिक्षक गोपाल लाल बेरवा ने 31 मई रविवार को सम्पन्न करवाया। समाज सेवा शिविर में विद्यार्थियों का रानी लक्ष्मी बाई नाम से एक दल का गठन किया गया। जिसका दल नायक छात्रा काली भील एवं सह दल नायक छात्रा लक्ष्मी पुरबिया को बनाया गया। दल नायक के नेतृत्व में रचना अहीर, रेखा बैरवा, लक्ष्मी बैरवा, निर्मला सालवी, सुनैना पठान, माया किर आदि सभी विधार्थियो ने समाज सेवा से संबंधित गतिविधिया की। इस दौरान विद्यालय परिसर की सफाई, स्वछता एवं सौंदर्यकरण तथा सार्वजनिक स्थलों की सफाई, वृक्षारोपण आदि कार्य को 15 दिवस मे संपादित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को समाज सेवा के बारे मे उदबोधन जानकारी प्रदान करने हेतु उपरेडा प्रशासक एवं मंडल अध्यक्ष पहुँना नारायण लाल अहीर, मुकेश अहीर उपरेडा, श्रीमती निशा गर्ग एएनएम एवं आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती सीता देवी अहीर, प्राचार्य नाथू लाल भील आदि प्रतिसठित जनो को शिविर मे आमन्त्रित किया।शिविर में आमंत्रित अतिथियों का प्रधानाचार्य नाथू लाल भील एवं शिविर प्रभारी शिक्षक गोपाल लाल बेरवा ने उपरना से स्वागत सम्मान किया। अथीतियों ने विद्यार्थियों को समाज सेवा मे राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव, सरकारी योजनाओं की जानकारी, प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के तरीके,दुर्घटना में प्राथमिक उपचार की जानकारी, मोसमी बीमारियों लु आदि से बचाव के उपाय एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरीत किया।मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राशमी के नवाचार कार्यक्रम के तहत शिविर समापन के दोरान उपरेड़ा प्रशासक नारायण लाल अहीर एव भामाशाह मुकेश अहीर ने विद्यार्थियों को शिक्षण कीट के रूप में अच्छी क्वालिटी की नोट बुक एवं कलम वितरित किए। कार्यक्रम में विद्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी निर्मल कुमार रेगर, पंचायत शिक्षक विनोद नकवाल एवं ललित व्यास मौजूद रहे। शिविर प्रभारी शिक्षक गोपाल लाल बैरवा ने सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। और भविष्य मे भी विद्यालय विकास हेतु सभी भामाशाहों से सहयोग का निवेदन किया।