315
views
views
सिस्टम पर बढ़े लोड के चलते 1 जून से लागू होगी नई व्यवस्था
सीधा सवाल। चिकारड़ा। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के चिकारड़ा स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले विभिन्न कृषि फीडरों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। नई व्यवस्था 1 जून 2026, सोमवार से लागू होगी।
विद्युत विभाग द्वारा जारी नई समय-सारणी के अनुसार भाटोली गुजरान फीडर, चिकारड़ा कृषि फीडर एवं देवा खेड़ा फीडर पर तीन फेस विद्युत आपूर्ति सुबह 6 बजे से 8 बजे तक तथा दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक दी जाएगी।
वहीं झाड़सादड़ी फीडर एवं नोगामा फीडर पर विद्युत आपूर्ति सुबह 8 बजे से 11 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
विद्युत विभाग के ठेकेदार कर्मी उदयलाल ने बताया कि ऊपरी स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार सिस्टम पर बढ़े हुए लोड को संतुलित करने के उद्देश्य से तीन फेस सप्लाई वाले फीडरों के समय में यह परिवर्तन किया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से नई समय-सारणी के अनुसार अपने कृषि एवं अन्य विद्युत कार्यों की योजना बनाने की अपील की है।
विभाग के अनुसार यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।