चित्तौड़गढ़ - घोसुंडा मोक्षधाम में अजीब वाक्या, परिवार के पहुंचने से पहले ही नदी में कर दिया अस्थियों का विसर्जन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के घोसुंडा कस्बे में मंगलवार को अजीब वाक्या हो गया। एक वृद्धा की मृत्यु के बाद मोक्षधाम में तीसरे दिन अस्थियां लेने गया परिवार उसे समय चौंक गया जब अस्थियां ही नहीं मिली। जांच की तो पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने निकट से ही बह रही बेड़च नदी में अस्थियों का विसर्जन कर दिया। इस पर मामले की शिकायत चंदेरिया थाना पुलिस को दी गई। चंदेरिया थाना पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी ली। इस संबंध में परिवार की ओर से पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है। परिजनों ने पारिवारिक विवाद से इंकार किया है। वहीं चंदेरिया थाना पुलिस पारिवारिक विवाद मान कर ही जांच में जुटी है।

चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय से कभी 15 किलोमीटर दूर स्थित घोसुंडा कस्बा निवासी वृद्धा शांतिबाई पत्नी भगवान लाल भगवान भोई का उदयपुर चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। रविवार को वृद्धा का निधन हो गया था। इस पर रविवार को ही परिजनों ने अंतिम घोसुंडा गांव में मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार कर दिया। यहां गांव में मोक्षधाम बेड़च नदी के किनारे ही स्थित है। वहीं तीसरे की रस्म निभाने के लिए मंगलवार को परिवार के सदस्य मोक्षधाम पहुंचे। परिवार के सदस्य मोक्षधाम पहुंचे तो सकते में आ गए। यहां मोक्षधाम में अस्थियां और राख नहीं थी। इसकी जानकारी गांव में फैली तो कई ग्रामीण और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। जांच की तो सामने आया की अस्थियों का विसर्जन किसी ने पास से ही बह रही बेड़च नदी में कर दिया था। इसकी सूचना चंदेरिया थाना पुलिस को दी गई। इस पर घोसुंडा चौकी से कांस्टेबल प्रहलादसिंह के अलावा चंदेरिया पुलिस का जाप्ता भी मौके पर पहुंचा। चंदेरिया थाने से हेड कांस्टेबल एवं ड्यूटी प्रभारी शक्तिसिंह ने घोसुंडा मोक्षधाम पहुंच कर मौका मुआयना किया। इसमें अस्थियां चोरी होने की बात सामने नहीं आई। बताया गया है कि शांतिबाई के तीन पुत्र थे जिनमें से एक का पहले ही निधन हो गया था। बड़े पुत्र भैरूलाल की ओर से पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है। वृद्धा के पौत्र गोपाल भोई ने बताया कि दो दिन पूर्व दादी का उदयपुर चिकित्सालय में उपचार के दौरान निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के बाद आज मंगलवार को परिवार के लोग मोक्षधाम पहुंचे। मौके पर अस्थियां ही नहीं मिली। अस्थियों का किसी ने नदी में विसर्जन कर दिया। इस संबंध में चंदेरिया थाने में रिपोर्ट दी है।

वर्जन ..

.
अस्थियों विसर्जन की सूचना पर मौका देखा है। तंत्र मंत्र के लिए अस्थियां चोरी का मामला नहीं है। किसी ने मोक्षधाम के पास से ही बह रही नदी में अस्थियों का विसर्जन कर दिया। परिजनों की और से दी गई रिपोर्ट पर जांच की जा रही है। अस्थियों के विसर्जन का कारण अभी सामने नहीं आया है।

शक्तिसिंह, हेड कांस्टेबल चंदेरिया थाना

What's your reaction?