चित्तौड़गढ़ - टैक्सी परमिट कार में लगी आग में जलते मिले लाखों के नोट, हवाला कारोबार का बताया जा रहा है पैसा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर के निकट भीलवाड़ा-उदयपुर सिक्सलेन पर शनिवार शाम एक टैक्सी परमिट कार में आग लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार में 500-500 के नोट जलते हुए मिले। दमकल मंगवा कर आग पर काबू पाया गया। सदर थाना पुलिस को मौके पर कार का चालक नहीं मिला। ना ही कार में आग लगने को लेकर किसी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में नगदी जलने के बाद भी उसका कोई मालिक सामने नहीं आना। ऐसे में यह नकदी अवैध कमाई के होने से इनकार नहीं किया जा सकता। हवाला का हवाला का पैसा होने से भी पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

चित्तौड़गढ़ सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे थाने पर सूचना मिली कि रिठौला चौराहे के आसपास एक कार में आग लग गई है। इस सूचना के बाद मौके पर जाकर जांच की तो सामने आया कि टैक्सी पासिंग कार में आग लगी हुई थी यह कार भीलवाड़ा से उदयपुर की ओर जा रही थी। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना करवा रकर नगर परिषद की दमकल को मौके पर बुलवाया, जिसकी सहायता से आग पर काबू पाया गया। कार के बड़े हिस्से में आग लगी और अंदर तक फैल गई थी। कार के अंदर जांच की तो सामने आया कि अंदर बैग में नोट जले हुए थे। कार के अंदर अज्ञात व्यक्ति 500-500 के नोटों की गड्डियों को लेकर जा रहा था, जो आग में जल गए। नोट की स्थिति ऐसी थी इन्हें गिन पाना भी संभव नहीं था। पुलिस ने नगदी जब्त कर ली है। साथ ही कार को भी पुलिस थाने लाया गया। फिलहाल कार एवं नकदी का कोई मालिक सामने नहीं आया है। ऐसे में पुलिस कार नंबर के आधार पर जांच करेगी कि इसका मालिक कौन है। कार मालिक से पूछताछ में ही सामने आएगा कि यह किसकी थी। शॉर्ट सर्किट के चलते कार में आग लगने की बात कही जा रही है। इधर, आशंका है कि यह पैसा हवाला कारोबार का हो सकता है, जिसे इधर से उधर परिवहन किया जा रहा हो। कार में दो करोड रुपए होने तक का अनुमान जताया जा रहा है।

जले हुए नोटों का 2 किलो निकला वजन

सदर थानाधिकारी निरंजनप्रताप सिंह ने बताया कि कार में मिले नोटों को गिन पाना संभव नहीं था। काफी नोट तो पूरी तरह जल गए थे। ऐसे में पुलिस ने प्लास्टिक की थैलियां में नोट जप्त किए है। इसका वजन करवाया गया जो करीब 2 किलो निकला है। फिलहाल कार में कितनी राशि थी इसका कोई अंदाजा नहीं है।

हवाला या तस्करों का पैसा!

कार में बड़ी मात्रा में जली हुई नकदी मिलने के बाद चर्चाओं का दौर भी है। यह भी माना जा रहा है कि यह पैसा हवाला कारोबार से जुड़ा हो सकता है। वहीं चित्तौड़गढ़ अफीम बाहुल्य क्षेत्र है। ऐसे में कहीं मादक पदार्थ तस्करी के लेन-देन में तो यह पैसा नहीं जा रहा था यह भी पुलिस के लिए जांच का विषय है।

What's your reaction?