views
सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा।
मेवाड़ प्रेस क्लब के तत्वावधान में शनिवार को नगर के महाराणा प्रताप सर्कल पर राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् का सामूहिक गान किया गया। मेवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष रजनीश गोठवाल के अनुसार वंदेमातरम् अभियान के जिला संयोजक हर्षवर्धन सिंह व एक भारत आत्म निर्भर भारत के जिला संयोजक रघु शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मिण्डाना, नगर मंडल अध्यक्ष कपिल चौधरी, जिला प्रवक्ता मानवेन्द्र सिंह चौहान की उपस्थिति में सामूहिक राष्ट्रगीत गाया गया। इस अवसर पर हर्षवर्धन रूद ने अपने संबोधन में कहा कि बंकिमचन्द चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रगीत वंदेमातरम् की रचना 150 वर्ष पूर्व हुई थी। यह गीत राष्ट्रप्रेम का शाश्वत प्रतीक हैं। यह एकता का आधार और विकसित भारत के संकल्प का प्रेरणा स्त्रोत हैं। पूरे राष्ट्र में 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस गीत ने अनगिनत वीरों को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया। अंग्रेजों के सामने क्रांतिकारियों को वंदेमातरम से शक्ति मिलती थी। आज भी वंदेमातरम् हमें त्याग और राष्ट्र निर्माण की याद दिलाता हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष चतुर्वेदी ने वंदेमातरम् पर काव्य पाठ किया। इस अवसर पर रघु शर्मा द्वारा आत्मनिर्भर भारत के अन्तर्गत स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर देवकरण समदानी, महिपालसिंह राणावत, रेखारानी तिवारी, भगवतीदेवी शर्मा, नरेन्द्र धूत, तहसीलदार घनश्याम जरवार, चन्द्रमोहन गुप्ता, कुलदीप सिंह ढाबला, कमलेश वैष्णव, राजेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं मेवाड़ प्रेस क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे।