views
सीधा सवाल। कपासन। शासन प्रभाविका गुरुवर्या महासाध्वी कंचन कंवर म सा डॉ. सुलोचना म सा और डॉ सुलक्षणा म सा ने कपासन में अपना चातुर्मास पूर्ण कर गुरुवार को मंगल विहार किया। वे अंबेश सौभाग्य भवन में चातुर्मास के बाद आदर्श कॉलोनी स्थित तेरापंथ भवन में रुकी हुई थी। आज तेरा पंथ भवन से विहार कर धमाणा गांव पहुंचीं।धमाणा में साध्वीवृंद ने सरपंच विष्णु हेडा के निवास पर विश्राम किया। शुक्रवार सुबह वे धमाणा से विहार कर राजसमंद जिले के गिलुंड में प्रवेश करेंगी।संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिरोया ने बताया की विहार सेवा में अनिल बाघमार, रूप लाल डांगी, रणजीत डांगी, अनिल दुग्गड़, राहुल हिंगड़, कैलाश चण्डालिया, आशीष आचालिया, अनिल बाफना, कैलाश चण्डालिया, रतन चण्डालिया सहित कई श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे। महिला मंडल से प्रियंका दुग्गड, सुनिता सांवला, अंगुर बाला सिरोया और चंद्र किरण चण्डालिया, रेखा सांवला भी शामिल थीं।