273
views
views
सीधा सवाल। बेगूं। क्षेत्र के जलसागर बांध में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग के डूबने का मामला सामने आया है, शुक्रवार सुबह उच्चाधिकारियों की सूचना पर पहुंची चित्तौड़गढ़ से पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने मोर्चा संभाला। जानकारी के अनुसार बेगूं उपखंड क्षेत्र के जलसागर में गुरुवार शाम एक 65 वर्षीय बुजुर्ग के पानी में डूबने की जानकारी मिली। डूबने वाले बुजुर्ग का नाम मोहन मीणा उम्र 65 वर्ष निवासी जलसागर बताया जा रहा है। इधर बुजुर्ग के डूबने की सूचना बेगूं पुलिस थाने पर भी दी गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान नहीं चल पाया। शुक्रवार सुबह बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया। इधर उच्चाधिकारियों की सूचना पर चित्तौड़गढ़ से सिविल डिफेंस की टीम भी जलसागर बांध पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।