चित्तौड़गढ़ / बेंगू - बेगूं के युवाओं ने की सेव अरावली अभियान की शुरुआत
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

सीधा सवाल। बेगूं। चित्तौड़गढ़ के जिले के बेगूं में अरावली बचाओ अभियान की शुरुआत युवाओं की टीम ने शुक्रवार को केसरिया चौक से की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरावली पर्वतमाला के 100 मीटर तक खनन की अनुमति सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए जाने पर चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में युवाओं की टीम परशुराम मित्र मंडल ने सेव अरावली अभियान की शुरूआत बेगूं के केसरिया चौक में शुक्रवार से की है। इस अवसर पर परशुराम मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा अरावली बचाओ मिशन के पक्ष में नारेबाजी की गई। युवाओं ने अरावली बचाना है, राजस्थान बचाना है। जल जंगल जमीन बचाना है, अरावली बचाना है जैसे नारों की नारेबाजी कर अरावली पर्वत माला को सरंक्षित करने की मांग की। अरावली पर्वतमाला को 100 मीटर से कम करने के फैसले के बाद श्री परशुराम मित्र मंडल द्वारा बेगूं नगर के केसरिया चौक में विरोध किया गया। युवाओं ने बताया कि अरावली पर्वतमाला को लेकर यह फैसला आया है कि 100 मीटर से नीचे के पहाड़ काटे जा सकते हैं और 100 मीटर से ऊपर के पहाड़ों को छोड़ा जाएगा, जो पर्यावरण की दृष्टि से पूरी तरह उचित नहीं कहा जा सकता है। यह फैसला प्रकृति को टुकड़ों में बांट कर देखने जैसा है, जबकि प्रकृति को ऊंचाई नहीं बल्कि समग्रता से समझने की आवश्यकता है। पहाड़ चाहे 100 मीटर से नीचे हो वह सभी पर्यावरण संतुलन, वायु शुद्धिकरण, भूजल संरक्षण और जीव विविधता के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण होते हैं। नीचे के पहाड़ को काटने से धूलकण बढ़ेंगे, जिससे वायु प्रदूषण में वृद्धि होगी और आसपास के क्षेत्र में सांस संबंधी बीमारियां बढ़ेगी। यदि इसके किसी भी हिस्से को नष्ट किया गया तो इसका सीधा प्रभाव तापमान वृद्धि, वर्षा में कमी, जल संकट और प्रदूषण के रूप में दिखाई देगा। केवल ऊंचाई के आधार पर पहाड़ों को काटा जाए, यह वैज्ञानिक और पर्यावरण की दृष्टि से गलत प्रतीत होता है। आज आवश्यकता है कि हम विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए। विकास के नाम पर प्रकृति का विनाश करना आत्मघाती कदम है। ऐसे में कोर्ट और सरकार को मिलकर ऐसे निर्णय लेने चाहिए जो आने वाले पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करें। इस अवसर पर राजेश सैन, कमल किशोर माथुर, विजय गौड, गोपाल भारद्वाज, जयनारायण भारद्वाज, अजय गौड, कैलाश छीपा, राजेश भारद्वाज, हरीश शर्मा, ललित शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, ब्रजेश यादव, धर्मेंद्र झँवर, गोविंद शिल्पकार, योगेश, भानुप्रताप सोनी, सोनू लखारा, सानु डिडवानिया सहित परशुराम मित्र मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's your reaction?