चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का सराहनीय प्रयास– नवलखा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

माली समाज की तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

सीधा सवाल। निंबाहेड़ा।
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से निंबाहेडा उपखंड के सतखंडा ग्राम में माली समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक नवलखा, अध्यक्षता पूर्व जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान बगदीराम धाकड़ के द्वारा किया गया।
आयोजन स्थल पर अतिथियों का आयोजक समिति द्वारा उपरना ओढ़ाकर पारंपरिक स्वागत किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला।
आयोजन समिति के अनुसार इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें विभिन्न ग्रामों एवं क्षेत्रों की प्रतिभाशाली टीमों द्वारा सहभागिता की जा रही है। प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं। ग्रामीण स्तर पर निरंतर ऐसे आयोजनों से जिले को नई खेल प्रतिभाएं प्राप्त होंगी, जो भविष्य में प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगी।
विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान बगदीराम धाकड़ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन खेल भावना के साथ खेलना सबसे बड़ी जीत होती है। उन्होंने आयोजक समिति को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान आयोजक समिति के भेरूलाल माली, गणेश माली, श्यामलाल माली, शंकरलाल माली, गोविंदराम माली, राजकरण माली, हीरालाल माली, पूर्व सरपंच श्रवण सिंह, मोहनलाल डांगी उपसरपंच, मंडल उपाध्यक्ष रमेश डांगी, मदनराम, करण शर्मा, संजू सरगरा, भेरूलाल खटीक, मनोज गुर्जर, रमेश गाडरी, गजेन्द्र सिंह, कुलदीप चुंडावत, लोकेश डांगी, राकेश तेली आदि सहित पदाधिकारी, खेल प्रेमी, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आगामी दिनों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

What's your reaction?