भजनलाल सरकार में रोडवेज व्यवस्था बेपटरी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

बीच रास्ते बार-बार बंद हुई खटारा बस, इंजन में पानी डालकर कराया सफर पूरा

कंडक्टर ने सांसद का नाम लेकर यात्रियों को डराया, पत्रकार ने मोबाइल में कैद किया पूरा घटनाक्रम

सिरोही डिपो की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, यात्रियों में भारी आक्रोश

पुखराज कुमावत /सिरोही।राजस्थान में भजनलाल सरकार भले ही परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। उदयपुर से सिरोही की ओर जा रही राजस्थान रोडवेज की एक जर्जर बस बीच रास्ते कई बार खराब हो गई। हालात इतने खराब थे कि चालक को सड़क किनारे बस रोक-रोककर इंजन में पानी डालना पड़ा, तब जाकर बस किसी तरह आगे बढ़ सकी।भीषण गर्मी, अंधेरा और घंटों की देरी से परेशान यात्रियों का गुस्सा उस समय और भड़क उठा जब बस में मौजूद कंडक्टर ने सवाल पूछने वाले यात्रियों को कथित रूप से सांसद लुंबाराम का नाम लेकर डराने और रौब झाड़ने की कोशिश की। घटना के दौरान बस में मौजूद एक पत्रकार ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

“रोडवेज बस या चलता-फिरता कबाड़?”
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस उदयपुर से शाम करीब 5:45 बजे रवाना हुई थी, लेकिन कुछ ही दूरी तय करने के बाद तकनीकी खराबी सामने आने लगी। रास्ते में कई बार बस बंद हुई और चालक को मजबूरी में इंजन में पानी डालकर बस स्टार्ट करनी पड़ी।
यात्रियों का कहना है कि बस की हालत इतनी खराब थी कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। महिलाएं, बुजुर्ग और गुजरात जाने वाले यात्री घंटों तक परेशान होते रहे, लेकिन रोडवेज कर्मचारियों ने कोई जिम्मेदारी नहीं दिखाई।
सवाल पूछने पर “दादागिरी” का आरोप
बस में मौजूद यात्रियों ने आरोप लगाया कि जब लोगों ने बस की खराब हालत और देरी को लेकर कंडक्टर से सवाल किए तो उसने समाधान देने के बजाय अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, कथित रूप से सांसद लुंबाराम का नाम लेकर यात्रियों पर दबाव बनाने की कोशिश भी की गई।
इस व्यवहार से यात्रियों में भारी नाराजगी फैल गई। लोगों का कहना है कि जनता की सुरक्षा और सुविधा की जिम्मेदारी निभाने के बजाय रोडवेज कर्मचारी सत्ता का डर दिखाकर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाह रहे थे।
पत्रकार ने मोबाइल में कैद किया पूरा मामला
घटना के दौरान बस में सफर कर रहे एक पत्रकार ने खराब बस, रास्ते में पानी डालने की मजबूरी और यात्रियों की परेशानी सहित पूरे घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद अब सिरोही डिपो और रोडवेज प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
सिरोही डिपो पर उठे बड़े सवाल
स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि आखिर कब तक खटारा और तकनीकी रूप से फेल बसों को लंबी दूरी के रूट पर दौड़ाया जाता रहेगा? लोगों ने आरोप लगाया कि रोडवेज की फिटनेस जांच केवल कागजों तक सीमित होकर रह गई है।
यात्रियों ने मांग की है कि:
दोषी ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
सांसद का नाम लेकर दबाव बनाने के आरोपों की जांच हो।
सिरोही डिपो के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
सभी जर्जर बसों की विशेष तकनीकी जांच कर उन्हें तुरंत रूट से हटाया जाए।
“जनता की जान से खिलवाड़ बंद हो”
घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते रोडवेज व्यवस्था नहीं सुधरी तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
जनता ने चेतावनी दी है कि अगर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो रोडवेज प्रशासन के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

What's your reaction?