इतिहास के पन्नों में 20 मईः ...और वास्को डी गामा ने की भारत की खोज
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - भादसोड़ा के पास ढाबे पर मिक्सी में चूरा कर बेच रहा था डोडा, कोटा नारकोटिक्स ने दी दबिश - 111 किलो से ज्यादा डोडा चूरा पकड़ा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - वन विभाग ने काम तो करवाया लेकिन नहीं किया लाखों का भुगतान, अब मजदूरी के लिए भटक रहे श्रमिक

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने निंबाहेड़ा के पास पकड़ी 11 किलो से ज्यादा अफीम

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बेंगू - पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - भादसोड़ा के पास ढाबे पर मिक्सी में चूरा कर बेच रहा था डोडा, कोटा नारकोटिक्स ने दी दबिश - 111 किलो से ज्यादा डोडा चूरा पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - वन विभाग ने काम तो करवाया लेकिन नहीं किया लाखों का भुगतान, अब मजदूरी के लिए भटक रहे श्रमिक * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने निंबाहेड़ा के पास पकड़ी 11 किलो से ज्यादा अफीम * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - दो बाइक की आमने-सामने भिंड़त, दो कांस्टेबल सहित पांच युवक गंभीर घायल, चार रेफर * चित्तौड़गढ़ / कपासन - नीम के पेड़ पर फंदा लगा युवक ने की आत्महत्या * चित्तौड़गढ़ - कुरेठा में पहाड़ी के पास स्थित धर्मशाला में घोड़ी दाना पर दांव लगाते आठ गिरफ्तार, सवा दो लाख की नकदी पकड़ी * चित्तौड़गढ़ - रावतभाटा पालिका उपाध्यक्ष सहित 6 पार्षदों को कांग्रेस पार्टी ने किया निष्कासित * चित्तौड़गढ़ - सरकारी जमीन पर नमाज अदा करने की तैयारी पर माहौल गरमाया, दोनों समुदाय से जुड़े संगठन पहुंचे कोतवाली * चित्तौड़गढ़ - पाली जाते दुर्घटना का शिकार हुआ हैदराबाद का परिवार, एक की मौत, छह घायल * चित्तौड़गढ़ - मुआवजे की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, पुलिस पहुंची मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - सात साल की मासूम को छोटी बहन देगी बोन मैरो * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - पिकअप असंतुलित होकर पलटी, आधा दर्जन लोग घायल * चित्तौड़गढ़ - सास बहू पर फायर कर लूटा 16 लाख का माल, विवाहिता ने किया तमंचा छीनने का प्रयास * चित्तौड़गढ़ - गश्त के दौरान बाइक सवार से 14 लाख की नगदी पकड़ने की सूचना
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - भादसोड़ा के पास ढाबे पर मिक्सी में चूरा कर बेच रहा था डोडा, कोटा नारकोटिक्स ने दी दबिश - 111 किलो से ज्यादा डोडा चूरा पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - वन विभाग ने काम तो करवाया लेकिन नहीं किया लाखों का भुगतान, अब मजदूरी के लिए भटक रहे श्रमिक * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने निंबाहेड़ा के पास पकड़ी 11 किलो से ज्यादा अफीम * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - दो बाइक की आमने-सामने भिंड़त, दो कांस्टेबल सहित पांच युवक गंभीर घायल, चार रेफर * चित्तौड़गढ़ / कपासन - नीम के पेड़ पर फंदा लगा युवक ने की आत्महत्या * चित्तौड़गढ़ - कुरेठा में पहाड़ी के पास स्थित धर्मशाला में घोड़ी दाना पर दांव लगाते आठ गिरफ्तार, सवा दो लाख की नकदी पकड़ी * चित्तौड़गढ़ - रावतभाटा पालिका उपाध्यक्ष सहित 6 पार्षदों को कांग्रेस पार्टी ने किया निष्कासित * चित्तौड़गढ़ - सरकारी जमीन पर नमाज अदा करने की तैयारी पर माहौल गरमाया, दोनों समुदाय से जुड़े संगठन पहुंचे कोतवाली * चित्तौड़गढ़ - पाली जाते दुर्घटना का शिकार हुआ हैदराबाद का परिवार, एक की मौत, छह घायल * चित्तौड़गढ़ - मुआवजे की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, पुलिस पहुंची मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - सात साल की मासूम को छोटी बहन देगी बोन मैरो * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - पिकअप असंतुलित होकर पलटी, आधा दर्जन लोग घायल * चित्तौड़गढ़ - सास बहू पर फायर कर लूटा 16 लाख का माल, विवाहिता ने किया तमंचा छीनने का प्रयास * चित्तौड़गढ़ - गश्त के दौरान बाइक सवार से 14 लाख की नगदी पकड़ने की सूचना

देश-दुनिया के इतिहास में 20 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का महत्व यूरोप के दो नाविकों से है। एक ने अमेरिकी द्वीप खोजा। दूसरा 20 मई को ही भारत की धरती पर पहुंचा। यह हैं पुर्तगाल के वास्को डी गामा और इटली के क्रिस्टोफर कोलंबस। 20 मई 1498 को वास्को डी गामा भारत के दक्षिणी छोर पर कालीकट के तट पर पहुंचे थे।

कोलंबस 1492 में भारत की खोज पर निकले थे। दो महीने से ज्यादा की यात्रा के बाद जिस जगह वो पहुंचे उन्होंने उसे ही भारत समझ लिया। जबकि, वो अमेरिकी द्वीपों पर पहुंचे थे। वह बहामास का आइलैंड सैन सल्वाडोर था। कोलंबस की पहली यात्रा के करीब पांच साल बाद जुलाई 1497 में पुर्तगाल के युवा नाविक वास्को डी गामा भारत की खोज में निकले। यात्रा की शुरुआत पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन से हुई।

वास्को डी गामा का पहला ठिकाना बना दक्षिण अफ्रीका। कहा जाता है कि यहां मिले कुछ भारतीयों से ही उन्हें पता चला कि वो भारत नहीं दक्षिण अफ्रीका पहुंचे हैं। दक्षिण अफ्रीका से निकलकर वो आगे बढ़े तो उनके कई साथी बीमार पड़ने लगे। उन्हें अपनी यात्रा मोजाम्बिक में रोकनी पड़ी। यहां के सुल्तान को उन्होंने यूरोपीय उपहार दिए। इससे खुश सुल्तान ने वास्को डी गामा की भरपूर मदद की और भारत का रास्ता खोजने में भी मदद की।



आखिरकार, करीब 10 महीने के सफर के बाद 20 मई, 1498 को वास्को डी गामा कालीकट के तट पर पहुंच गए। कालीकट में तीन महीने बिताने के बाद वो वापस पुर्तगाल लौटे। जब उन्होंने अपना सफर शुरू किया था तो उनके साथ 199 नाविक थे, लेकिन जब वो वापस पहुंचे तो उनके सिर्फ 55 नाविक जिंदा बचे थे।



यह तारीख अंतरिक्ष इतिहास में भी एक महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। 20 मई 1990 को हबल स्पेस टेलीस्कोप ने पहली बार अंतरिक्ष की तस्वीरें धरती पर भेजी थीं। इसके साथ ही ब्रिटेन के बकिंघमशायर के व्यवसायिक शहर हाई वायकॉम में मेयर को सार्वजनिक तौर पर तौलने की मध्यकालीन की एक मजेदार परंपरा का निर्वाह किया गया। समय-समय पर मेयर के वजन की जांच करके यह पता लगाया जाता है कि कहीं उनका वजन तो नहीं बढ़ रहा है और अगर वजन बढ़े तो इसे करदाताओं के पैसे में हेरफेर का परिणाम माना जाता है।







महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1293: जापान के कामाकुरा में भूकंप। 30 हजार लोगों की मौत।



1378: बहमनी सुलतान दाऊद शाह की हत्या।



1421: दिल्ली के पहले सैयद शासक खिज्र खान की मौत।



1609: विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन।



1873: सान फ्रैंसिस्कों के कारोबारी लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को जींस का पेटेंट मिला।



1891: थॉमस एडिसन के प्रोटोटाइप काइनेटोस्कोप को नेशनल फेडरेशन के सामने पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश किया।



1902: क्यूबा को अमेरिका से आजादी मिली।



1927: सऊदी अरब को ब्रिटेन से आजादी मिली।



1965 : कमांडर एमएस कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने में कामयाब रहा।



1965: ब्रिटिश पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की अनुमति मिली।



1972: इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज की आधारशिला रखी।



1990: हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरों भेजी।



1995: रूस ने मानव रहित अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण किया।



1998: मल्टीबैरल रॉकेट प्रणाली 'पिनाका' का परीक्षण।



1999: कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को मृत्युदंड की सजा दी गई।



2000: फिजी में जॉर्ज स्पेट बने अंतरिम प्रधानमंत्री।



2003: पाकिस्तान ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।



2001: अफगानिस्तान में तालिबान ने हिंदुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया।



2011: तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में ऑयल रिफाइनरी देश को समर्पित की।



2011: झारखंड की प्रेमलता अग्रवाल ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में इतिहास रचा।



2011: कॉमनवेल्थ घोटाले में सीबीआई ने पहली चार्जशीट दायर की।















जन्म



1900: हिंदी के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत।



1918ः भारत-पाकिस्तान युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले अमर शहीद पीरू सिंह।



1926ः राज्यसभा के पूर्व उपाध्यक्ष गोदे मुरहारी।



1941ः सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग।



1977ः भारत की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य अंजुम चोपड़ा।











निधन



1929: चंपारण सत्याग्रह से संबद्ध रहे राजकुमार शुक्ल।



1932: अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाले बिपिन चंद्र पाल।



1957: आंध्र प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम।



1972: ब्रज भाषा के प्रसिद्ध कवि गया प्रसाद शुक्ल 'सनेही'।



2012: प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे।


What's your reaction?