7350
views
views
सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना ने केसुंदा बूथ पर अपना मतदान किया। चित्तौड़गढ़ लोकसभा चुनाव में उदय लाल आंजना को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाते हुए राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी के सामने चुनावी मैदान में उतारा है। आंजना पहले पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह को चुनावी मैदान में शिकस्त दे चुके हैं। अब उनकी सीधे टक्कर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी से है।