views
सीधा सवाल। भादसोड़ा। श्री कृष्ण आदिनाथ गोशाला समिति भादसोड़ा द्वारा गोशाला परिसर में किसानों का धन्यवाद सम्मेलन किया गया। जिसमें गोशाला में खुखला चारा ज्वार गन्ना जिन जिन भी किसानों द्वारा सहयोग मिला उन किसानों का बहुमान किया गया। कार्यक्रम का संचालय अभय चण्डालिया द्वारा किया गया। इस आयोजन में मुख्य अथिति सरस् डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जगपुरा के द्वारा गौशाला में हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया एवं किसानों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक गौ माताओं के लिए चारा, सुखला यथा योग्य सहयोग करें जिससे गौ माताओं का कार्य हो सके। महेंद्र सिंह अकोला गढ़ के द्वारा गौ माता की महिमा बताई गई। भादसोड़ा सरपंच शंभू लाल सुथार के द्वारा गौ माताओं के लिए अधिक से अधिक शुखला प्रदान करने के लिए किसानों से आह्वान किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेख गोयल, अशोक कोठारी, महेद्र सिंह आकोलागढ़, गोपाल सिंह तंवर अध्यक्ष सावलियाजी प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा, बानसेन सरपंच कन्हैयालाल वैष्णव, करणी सेना जिला अध्यक्ष्य सत्यवीर सिंह, पंचायत समिति सदस्य गोविंद सोनी, सरपंच शम्भू लाल सुथार, नायब तहसीलदार मुकेश महात्मा, कनिष्ठ अभियंता राधेश्याम गायरी, कालू जाट एवम अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों की उपस्थिति रही। गोसेवक को द्वारा गोमय प्रसादी तैयार करवाई गई और पत्तो के पतल दोने से भोजन परोसा गया। गौशाला अध्यक्ष विशाल भादविया एवं समस्त सदस्य के द्वारा अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।