views
सीधा सवाल। निंबाहेड़ा। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के चुनाव रविवार को नगर के छात्रावास में संपन्न हुए। चुनाव में पर्यवेक्षक केंद्रीय कार्यकारिणी से भवानी प्रताप सिंह ताणा, केन्द्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह बडोली, मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहदेव सिंह नारेला एवं सहयोगी महेंद्र सिंह मेड़तिया, करण सिंह बराड़ा, कुलदीप सिंह नारेला थे। निर्वाचन के दौरान निंबाहेड़ा तहसील से जिला प्रतिनिधि कुलदीप सिंह डाबला और नारायण सिंह टीलाखेड़ा, अध्यक्ष पद पर शिवराज सिंह धीनवा, उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंह झाला, दीपक सिंह बडोली, महामंत्री रणजीत सिंह नारेला, मंत्री महिपाल सिंह किशनियाखेड़ी, सह मंत्री समुंदर सिंह गुंदूसर, संगठन मंत्री कमल सिंह धीनवा, कोषाध्यक्ष जगपाल सिंह टीलाखेड़ा, प्रवक्ता रणवीर सिंह पायरी, राजेंद्र सिंह मांगरोल, प्रचार प्रसार प्रमुख गजेंद्र सिंह नेडीया, खेलकूद में शैलेंद्र सिंह कदमाली एवं करण सिंह चौहान, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कैलाश सिंह चरलीया, नरेंद्र सिंह गोड, शैलेंद्र सिंह अरनोदा, घनश्याम सिंह टीलाखेड़ा, चैन सिंह हाथनारा, भानु प्रताप सिंह नाहरगढ़, हेमेंद्र सिंह झाडोली, रविराज सिंह भावलिया, सूर्य प्रताप सिंह डोरिया, चंद्रपाल सिंह लांच निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन के पश्चात सभी निर्वाचित दायित्ववानाें ने शपथ ग्रहण की। निर्वाचन कार्यक्रम के पश्चात मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष सहदेव सिंह नारेला ने छात्रावास निर्माण के लिए एक लाख रुपए सहयोग की घोषणा की।