चित्तौड़गढ़ - शिकारियों ने किया राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार, ग्रामीणों ने रोका तो चाकू से हमला, तीन घायल, एक आरोपित गिरफ्तार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के डूंगला थाना क्षेत्र में आने वाले बिलोदा व अरनेड गांवों के पास में बीती रात को शिकारियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर दी। बंदूक से फायर कर आरोपियों ने पांच मोर मार डाले। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने चाकू से ग्रामीणों पर हमला कर दिया। साथ ही ग्रामीणों पर फायर भी किए। चाकू के वार से तीन ग्रामीण घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने एक आरोपित को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस रात को ही मौके पर पहुंच गई। एक आरोपित को थाने लाई है वहीं दूसरे की तलाश की जा रही है। आरोपित दोनों ही पिता-पुत्र बताए गए हैं।

डूंगला थानाधिकारी घेवरचंद ने बताया कि सोमवार रात को बिलोदा एवं अरनेड गांव के बीच में ग्रामीणों ने धमाके की आवाज सुनी थी। ग्रामीणों को आशंका थी कि शिकारी वन्य जीवों का शिकार कर रहे हैं। इस पर ग्रामीण एकत्रित होकर जंगल में पहुंचे, जहां अंधेरे में दो व्यक्ति मिले। उनके पास एक थैला और एक बंदूक थी। ग्रामीणों ने इन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने इन पर फायर किए। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुवे आरोपियों का पीछा जारी रखा। इस पर आरोपियों ने ग्रामीणों पर चाकू से वार कर दिए। इसमें तीन ग्रामीणों के चोट लगी और घाव हो गए। हंगामे की आवाज पर और भी ग्रामीण मौके पर आ गए। ऐसे में एक आरोपित मौके से भाग गया, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके थैले की जांच की तो उसमें से मोर मृत मिले। आरोपियों ने पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर दी थी। इनकी बंदूक भी ग्रामीणों ने पकड़ ली। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इस पर डूंगला थाना पुलिस रात को ही मौके पर पहुंच गई। आरोपित को पकड़ कर थाने लाया गया। वहीं घायल ग्रामीणों को उपचार के लिए डूंगला चिकित्सालय ले जाना पड़ा। इस संबंध में पुलिस ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या एवं ग्रामीण पर जान लेवा हमले के मामले का प्रकरण दर्ज किया है। मौके से छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र में आने वाले पीथलवड़ी गांव निवासी इलियास पुत्र नासिर को पकड़ा है। वहीं मौके से कालू उर्फ इसरायल फरार हो गया जो कि इसी का पुत्र बताया गया है। डूंगला थाना अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके से फरार हुए आरोपित की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार करवाया है

ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, सौंपा ज्ञापन
इधर, जानकारी में सामने आया कि बीती रात को हुई घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में खास आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार दोपहर में ग्रामीण एकत्रित होकर उपखंड अधिकारी डूंगला के समक्ष पेश हुए। यहां उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया और मामले में निष्पक्ष अनुसंधान की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीण डूंगला थाने पर भी पहुंचे और थानाधिकारी से भेंट कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

What's your reaction?